आज का मौसम 6 नवंबर 2025: जानिए यूपी दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम का हाल..हिमाचल-उत्तराखंड में बर्फबारी तो कई राज्यों में झमाझम बारिश

देश भर में ठंड लगातार बढ़ती जा रही है तो कई राज्यों में बारिश अभी भी अपना सितम ढा रही है। मौसम विज्ञान विभाग ने…

Snow will fall in the mountains, rain will occur in the plains, know the weather update of Uttarakhand

देश भर में ठंड लगातार बढ़ती जा रही है तो कई राज्यों में बारिश अभी भी अपना सितम ढा रही है। मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि बंगाल की खाड़ी के उत्तर पूर्व और उससे सटे बांग्लादेश तक पर एक निम्न दबाव सक्रिय है जिसकी वजह से दक्षिण भारत के कई हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश होगी।

बताया जा रहा है कि तमिलनाडु में 6 से 8 नवंबर के बीच कई स्थानों पर हल्के से मध्यम वर्षा के साथ कुछ जगह पर भारी बारिश भी हो सकती है। वहीं, तेलंगाना, रायलसीमा, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में भी गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।


दिल्ली एनसीआर वायु प्रदूषण लगातार लोगों को परेशान कर रहा है। सरकार द्वारा लागू की गई पाबंदियों के बाद भी राजधानी के कई इलाकों में वायु प्रदूषण बढ़ा रहा है। बताया जा रहा है कि 6 से 8 नवंबर तक दिल्ली एनसीआर में कोहरा छाया रहेगा तापमान में भी गिरावट होगी।


वहीं अगर बात की जो उत्तर प्रदेश की तो वहां भी मौसम बिल्कुल बदल गया है अब फिर से दिन में धूप और रात में ठंड हो रही है। इसकी वजह से सुबह शाम कोहरा भी देखने को मिल रहा है।

मौसम बदलने से तापमान भी काफी बदला हुआ दिखाई दे रहा है। 6 नवंबर को प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्से में मौसम साफ रहेगा। इस दौरान दोनों हिस्सों में सुबह के समय कहानी-कहानी हल्का-फुल्का कोहरा भी रहेगा 7 और 8 नवंबर को भी प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा।


IMD द्वारा जारी किए गए अपडेट के अनुसार, बिहार में फिलहाल मौसम शुष्क रहेगा। तापमान में हल्की गिरावट अगले 3 दिनों में हो सकती है। वहीं उत्तर बिहार में सुबह के समय हल्का कोहरा बने रहने की संभावना है।


उत्तराखंड का तापमान गिरता दिखाई दे रहा है। यहां 6 से 8 नवंबर तक मौसम शुष्क रहने वाला है। हालांकि मैदानी इलाकों में कोहरा खाने से सामान्य तापमान में गिरावट आ सकती है। मौसम विभाग के अनुसार पर्वतीय जिलों के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश के साथ बर्फबारी होने की संभावना है।

देहरादून सहित उत्तरकाशी, चमोली,टिहरी, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ जनपद में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। दिन के समय मौसम सामान्य रहने से राहत होगी लेकिन सुबह और शाम के समय शीत लहर परेशान कर सकती है।