Aaj ka Mausam: आईएमडी ने जारी की परेशान करने वाली चेतावनी, उत्तर भारत में छाया कोहरा, बारिश और कोल्ड डे का अलर्ट

उत्तर भारत में सर्दी अपनी चरम सीमा पर पहुंच गई है। शनिवार 17 जनवरी की सुबह कई राज्यों में काफी परेशानी देखने को मिली। दिल्ली…

Screenshot 20260117 100513 Chrome

उत्तर भारत में सर्दी अपनी चरम सीमा पर पहुंच गई है। शनिवार 17 जनवरी की सुबह कई राज्यों में काफी परेशानी देखने को मिली। दिल्ली एनसीआर से लेकर उत्तर प्रदेश, हरियाणा और बिहार पंजाब हर जगह घना कोहरा छाया हुआ है।


हालात ऐसे हैं कि सड़कों पर आगे जाने का रास्ता भी नजर नहीं आ रहा है। 17 जनवरी को हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, चंडीगढ़, पश्चिमी मध्य प्रदेश, झारखंड और ओडिशा में शीतलहर की स्थिति बनी रहने की संभावना है। पूर्वी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी 17 और 18 जनवरी को ठंड का असर तेज रह सकता है।


मौसम विभाग यानी IMD ने साफ कर दिया है कि फिलहाल लोगों को राहत मिलने के आसार कम हैं और आने वाले कुछ दिन ठंड, कोहरा और शीतलहर से परेशान करने वाले रह सकते हैं। ऐसे में मौसम विभाग में लोगों से सावधानी बरतने के लिए कहा है। खासतौर पर बुजुर्ग और बच्चे ठंड से बचे रहे। कुल मिलाकर उत्तर भारत में फिलहाल काफी सर्दी है।

कोहरा शीत लहर और हल्की बारिश मिलकर आने वाले दिनों में काफी परेशानियां बढ़ाने वाली है। दिल्ली एनसीआर में जीरो विजिबिलिटी हो गया है।
दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद समेत पूरे एनसीआर में शुक्रवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। कई इलाकों में विजिबिलिटी जीरो तक दर्ज की गई। हाईवे पर गाड़ियां रेंगती नजर आईं और सुबह के समय दफ्तर जाने वालों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। IMD के मुताबिक दिल्ली और आसपास के इलाकों में अगले कुछ दिनों तक कोहरा इसी तरह बना रह सकता है।

मौसम विभाग में चेतावनी जारी की है कि पंजाब हरियाणा चंडीगढ़ के कुछ इलाकों में कोल्ड डे की स्थिति रहेगी। उत्तर प्रदेश में भी हालत काफी बिगड़े हुए हैं। पश्चिमी यूपी में 17- 18 जनवरी को घना कोहरा रहेगा जबकि पूर्वी यूपी में 19 और 20 जनवरी तक देखा जा सकता है। कई जिलों में न्यूनतम तापमान 3 से 6 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है।

IMD ने कुछ हिस्सों में शीतलहर को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। उत्तर भारत के मौसम को प्रभावित करने वाला वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक बार फिर सक्रिय हो गया है। इसके चलते हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कई इलाकों में 17 से 22 जनवरी के बीच हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है।

पहाड़ी क्षेत्रों में यह सामान्य सर्दियों वाला पैटर्न है, लेकिन इससे मैदानी इलाकों में ठंड और ज्यादा बढ़ सकती है।


आईएमडी के मुताबिक पंजाब में 18, 19 और 22 जनवरी को कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है, हरियाणा चंडीगढ़ में 19 और 22 जनवरी को बारिश होगी। वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 22 जनवरी को बारिश देखने को मिल सकती है।

हालांकि बारिश बहुत ज्यादा नहीं होगी लेकिन ठंड और कोहरे से परेशानियां जरूर बढ़ेंगी ।
जहां उत्तर भारत सर्दी और कोहरे से जूझ रहा है, वहीं दक्षिण भारत में मौसम धीरे धीरे करवट ले रहा है।

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल और आसपास के इलाकों में उत्तर पूर्वी मानसून की बारिश अब कमजोर पड़ रही है। 17 और 18 जनवरी के बाद इन क्षेत्रों में बारिश की गतिविधियां काफी कम हो सकती हैं और सर्दियों का सूखा मौसम हावी होने लगेगा।


लगातार कई दिनों की कड़ाके की ठंड के बाद अब न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में 17 से 19 जनवरी के बीच न्यूनतम तापमान 2 से 4 डिग्री बढ़ाने की संभावना है। इसके बाद 20 से 23 जनवरी के बीच तापमान में कोई बदलाव नहीं होगा।


पूर्वी भारत में 17 और 18 जनवरी तक तापमान लगभग स्थिर रहेगा, लेकिन 19 से 21 जनवरी के बीच 2 से 4 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। महाराष्ट्र और गुजरात में भी अगले कुछ दिनों में न्यूनतम तापमान धीरे धीरे बढ़ने की संभावना है।


IMD का कहना है कि घना से बहुत घना कोहरा उत्तर और पूर्वी भारत के कई हिस्सों में बड़ी समस्या बना रहेगा। उत्तराखंड में 18 जनवरी तक बेहद घना कोहरा रहने की संभावना है।

पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में भी 17 जनवरी तक कुछ इलाकों में बहुत घना कोहरा रहेगा, जबकि 22 जनवरी तक छिटपुट जगहों पर यह जारी रह सकता है।


पश्चिमी यूपी में 19 जनवरी तक और पूर्वी यूपी में 20 जनवरी तक घना कोहरा परेशान करेगा। बिहार, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी आने वाले दिनों में कोहरे का असर देखने को मिलेगा।


इसका सीधा असर सड़क, रेल और हवाई यातायात पर पड़ सकता है। फ्लाइट और ट्रेनें लेट होना आम हो सकता है और हाईवे पर सफर करना जोखिम भरा साबित हो सकता है।

Leave a Reply