Corona update- उत्तराखंड में कोरोना से आज 7 की मौत, 1618 नए मामले

देहरादून, 3 फरवरी 2022- उत्तराखंड में कोरोना का कहर लगातार जारी हैं। आज उत्तराखंड में संक्रमण से 7 मरीजों की मृत्यु हुई है जबकि 1618…

देहरादून, 3 फरवरी 2022-

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

उत्तराखंड में कोरोना का कहर लगातार जारी हैं। आज उत्तराखंड में संक्रमण से 7 मरीजों की मृत्यु हुई है जबकि 1618 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं।

आज राज्य में कोरोनावायरस संक्रमण के 23,849 एक्टिव मामले है। आज 3306 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। वर्तमान में राज्य में कोरोना संक्रमण की दर 6.91 प्रतिशत से अधिक है।पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक मामले राजधानी देहरादून से सामने आए।

आज देहरादून में 505, हरिद्वार में 201, नैनीताल में 90, अल्मोड़ा में 110, बागेश्वर में 32, चमोली में 124, चंपावत में 41, पौड़ी में 71, पिथौरागढ़ में 89, रुद्रप्रयाग में 101, टिहरी में 48, ऊधमसिंह नगर में 167 और उत्तरकाशी के 39 नए केस सामने आए।