उत्तराखंड में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहें हैं। वहीं अब देहरादून जिले के विकासनगर-कालसी- चकराता में एक सड़क हादसा हो गया। जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई जबकि, 5 लोग घायल बताए गए है। जिसमें पहला हादसा स्कूटी का हुआ है। जहां अज्ञात वाहन की टक्कर से दो स्कूटी सवार युवकों की जान चली गई। जबकि, दूसरा हादसा कार का हुआ है, जो अपना नियंत्रण खोते हुए खेतों में जा गिरी। इस हादसे में एक किशोर की भी मौत हो गई।
गौर हो इन दिनों चकराता में बर्फ पड़ी हुई है। ऐसे में बर्फबारी का लुत्फ उठाने के लिए भारी संख्या में सैलानी चकराता की तरफ जा रहे थे। इसी क्रम में चकराता घूम कर लौट रहे स्कूटी सवार दो लोगों को अज्ञात वाहन ने भूतिया घूम के पास टक्कर मार दी। जिसमें स्कूटी सवार दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
वहीं, मौके से जा रहे लोगों और पुलिस ने एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहिया पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उपचार के दौरान मृत घोषित कर दिया। सीएचसी सहिया के डॉक्टर संदीप और डॉक्टर सरिता धारिया ने बताया कि दो लोगों को अस्पताल लाया गया था, जो मृत अवस्था में थे। सिर में गहरी चोटें आने से उनकी मौत हुई है।
चंद्रशेखर नौटियाल, चकराता थानाध्यक्ष ने बताया कि कालसी-चकराता मोटर मार्ग पर अज्ञात वाहन ने स्कूटी सवारों को टक्कर मारी थी। जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहिया पहुंचाया गया। जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया। फिलहाल, हादसे की जांच की जा रही है।।
स्कूटी हादसे में मौत- राजेश सिंह पुत्र विरेंद्र सिंह (उम्र 25 वर्ष), निवासी- सकरोल, कामला, देहरादून
राजा पुत्र हरिश्चन्द्र (उम्र 23 वर्ष), निवासी- ब्लॉक 21 कल्याणपुर, दिल्ली
वहीं, दूसरी घटना इसी मोटर मार्ग पर लाल पुल क्षेत्र में बडोई छानी के पास हुई है। जहां एक कार संख्या DL 8 CBE 9132 अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर सड़क से नीचे क्यारियों में जा गिरी। यह घटना शाम करीब 6 बजे के आस पास हुई। इस हादसे में एक किशोर की जान चली गई।
हादसे के बाद आसपास के ग्रामीणों और चकराता-कालसी थाना पुलिस ने घायलों का रेस्क्यू किया। जिन्हें एंबुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहिया पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया तो एक किशोर को मृत घोषित कर दिया. कार में 6 लोग सवार थे। जो चकराता से घूमकर वापस देहरादून की ओर जा रहे थे।
कार हादसे में मौत- वंश चावला पुत्र तरूण चावला (उम्र 15 वर्ष), निवासी- संत नगर, दिल्ली
कार हादसे में घायल- लीला कपूर पत्नी विशाल कपूर (उम्र 44 वर्ष), निवासी- संत नगर, दिल्ली
शौर्य कपूर पुत्र विशाल कपूर (उम्र 17 वर्ष), निवासी- संत नगर, दिल्ली
सृवज्ञा कपूर पुत्री विशाल कपूर (उम्र 10 वर्ष), निवासी- संत नगर, दिल्ली
हेमा चावला पत्नी तरूण चावला (उम्र 41 वर्ष), निवासी- संत नगर, दिल्ली
मोहित कपूर पुत्र दर्शन कपूर (उम्र 33 वर्ष), निवासी- संत नगर, दिल्ली
