अल्मोड़ा: बेस अस्पताल में बने नए पानी के टैंक की दीवार को खतरा, ए ब्लॉक से मरीजों को हटाया

Almora: Threat to the wall of the new water tank built in Base Hospital, patients removed from A Block. अल्मोड़ा: अल्मोड़ा के मेडिकल काँलेज के…

Whats App Image 2026 03 19 at 11 25 19 AM

Almora: Threat to the wall of the new water tank built in Base Hospital, patients removed from A Block.

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा के मेडिकल काँलेज के बेस अस्पताल के एक ब्लाक से मरीजों को हटा दिया है।
इसका कारण है पानी का एक टैंक की खस्ताहाल हो रही दीवार।


जी हाँ, यह आशंका है कि 2023-24 में बना टैंक कभी भी पूरे ब्लाक को तबाह कर सकता है। अब निर्माण ऐंजेसी ने पाईप से सपोर्ट देकर दीवार को रोका है। अगर बारिश हुई तो कई लोगों की जान जा सकती है।


पहाड़ के स्वास्थ्य सुविधायें बेहत्तर हो इसके लिए अल्मोड़ा में मेडिकल काँलेज की स्थापना की गई है।यहां एक बड़ा पानी का टैंक बनाया गया जो परिसर के फायर सुरक्षा के मद्देनजर बनाया गया, लेकिन निर्माण ऐंजेसी राज्य में किस तरह काम कर रही है इसका उदाहरण बेस अस्पताल में बनाया गया यह पानी का टैंक है।


मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक जिसकी दिवार एक ब्लाक में कभी भी गिर सकती है ।
अभी जबकि टंकी में बिना पानी डाले ही दरार आ गयी है, जिसके बाद अस्पताल प्रशासन ने ब्लाक को खाली कर दिया है।


एक करोड़ से अधिक की लागत से यूपी निर्माण निगम के टैंक में दरार और दिवार झुकने से निर्माण कार्यों पर कई सवाल उठ रहे है। मामले की गंभीरता को देखते हुऐ डीएम ने भी जांच की बात कही है।