30 April तक खाली करना पड़ेगा पंजाब का यह गांव, जारी किया गया यह नया फरमान

पंजाब के एक गांव के लिए नया फरमान जारी किया गया है जिसके बाद हर जगह बवाल मच गया है। बताया जा रहा है कि…

पंजाब के एक गांव के लिए नया फरमान जारी किया गया है जिसके बाद हर जगह बवाल मच गया है। बताया जा रहा है कि पंजाब के मोहाली जिले से सटे राजपुरा बनूड़ के गांव बूटा सिंह वाला ने नया फरमान जारी किया है।


इस गांव की पंचायत में एक प्रस्ताव पारित किया है जिसमें यह साफ-साफ कहा गया है कि अवैध रूप से यहां रह रहे प्रवासी मजदूर गांव में नहीं रह सकते हैं।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

पंचायत में इन प्रवासी मजदूरों को जल्द से जल्द गांव छोड़ने के आदेश दिए हैं। गांव की पंचायत के नए फरमान के अनुसार अवैध रूप से रह रहे प्रवासी मजदूरों को 30 अप्रैल तक यह गांव छोड़ने अनिवार्य है।


ये भी कहा गया है कि, अगर रात 10 बजे के बाद घूमते दिखाई दिए तो बड़ी कार्रवाई की जाएगी। बताया जा रहा है कि, गाव बूटा सिंह की पंचायत ने ये फैसला गांव की माताओं-बहनों की सुरक्षा और गांव में कानून-व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए लिया है।