नई दिल्ली। कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। ऑल इंडिया महिला कांग्रेस की अध्यक्ष व पूर्व सांसद सुष्मिता देव (Sushmita Dev) ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) का दामन थाम लिया है। सुष्मिता देव सोमवार को ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी की मौजूदगी में टीएमसी में शामिल हो गईं।
सुष्मिता देव (Sushmita Dev) 2014 के लोकसभा चुनाव में असम की सिल्चर सीट से कांग्रेस पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़कर सांसद बनीं थीं। इसके बाद उन्हें ऑल इंडिया महिला कांग्रेस का कार्यभार भी दिया गया था। लेकिन, असम विधानसभा चुनाव में हार के बाद सुष्मिता देव का इस्तीफा कांग्रेस के लिए और भी मुसीबत बन गया है।

सुष्मिता देव (Sushmita Dev) ने आज ही कांग्रेस से अपना इस्तीफा दिया था। उन्होंने इस्तीफे की जानकारी सोनिया गांधी को पत्र के माध्यम से दी थी। इससे पहले सुष्मिता देव ने पार्टी के वाट्सएप ग्रुप को भी छोड़ दिया था, वहीं ट्विटर पर भी बायो बदल कर पूर्व पार्टी नेता कर लिया था।

