5000 का फर्जी वाउचर भेजकर ऐसे बना रहे हैं शिकार, Amul के नाम पर ठगी का जाल!

गुजरात की मशहूर डेरी कंपनी अमूल्य लोगों को सतर्क किया है कि व्हाट्सएप और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक नया फर्जी स्कैम चलाया जा…

गुजरात की मशहूर डेरी कंपनी अमूल्य लोगों को सतर्क किया है कि व्हाट्सएप और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक नया फर्जी स्कैम चलाया जा रहा है। इसमें अमूल का लोगों और अमूल गर्ल की फोटो लगाकर लोगों को 5000 का वाउचर ऑफर दिया जा रहा है और लिंक पर क्लिक करने को कहा जा रहा है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

अमूल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर एक सार्वजनिक चेतावनी जारी करते हुए लिखा, हम आपको सूचित करना चाहते हैं कि व्हाट्सएप और सोशल मीडिया पर अमूल गर्ल की फोटो वाला एक फर्जी गिफ्ट वाउचर शेयर किया जा रहा है।

यह वाउचर अमूल द्वारा जारी नहीं किया गया है। कंपनी ने यह भी कहा कि इस मैसेज में जो वेब लिंक दिया जा रहा है वो ग्राहकों को फर्जी वेबसाइट पर ले जाता है जिससे धोखाधड़ी की जा रही है। अमूल का कहना है कि ऐसे कई फर्जी लिंक को ब्लैक लिस्ट किया गया है और इस स्कैम में शामिल लोगों की खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।


अमूल ने ग्राहकों को ऐसे स्कैम से बचने के लिए तीन ज़रूरी सुझाव दिए हैं।
ऐसे किसी भी लिंक पर क्लिक ना करें।
अगर ऐसा कोई मैसेज मिले, तो जिस व्यक्ति ने भेजा है उसे तुरंत सतर्क करें।
किसी भी तरह की शंका या जानकारी के लिए अमूल कस्टमर केयर से संपर्क करें।
टोल-फ्री नंबर: 1800 258 3333
ईमेल: [email protected]


यह नया अंबल इस्लाम देश में तेजी से बढ़ते ऑनलाइन ताकि के मामलों का एक उदाहरण है। केंद्रीय गृह मंत्रालय की 2023-24 की सालाना रिपोर्ट के अनुसार, सिर्फ WhatsApp पर साइबर ठगी से जुड़ी 43,797 शिकायतें दर्ज की गईं। इसके अलावा, 2024 की पहली तिमाही में Telegram से 22,680 और Instagram से 19,800 शिकायतें दर्ज की गईं।


रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि साइबर ठग अब गूगल की सेवाओं, खासकर विज्ञापन प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर रहे हैं। गूगल एड सर्विसेज के ज़रिए विदेशों से भी ठग भारत में निशाना बना रहे हैं, जिससे ऑनलाइन फ्रॉड तेजी से बढ़ रहा है।