यह सिलिंडर हुआ 300 रुपए सस्ता,जानिए किसे मिल रही है छूट

नरेंद्र मोदी सरकार ने अपने शुरआती कार्यकाल में कई ऐसी योजनाओं की शुरुआत की थी जिसका लाभ देशभर की कई महिलाएं उठा रही है। ऐसी…

नरेंद्र मोदी सरकार ने अपने शुरआती कार्यकाल में कई ऐसी योजनाओं की शुरुआत की थी जिसका लाभ देशभर की कई महिलाएं उठा रही है। ऐसी ही एक योजना पीएमयूवाई यानी प्रधानमंत्री उज्ज्वला है। इस योजना के लाभार्थियों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है।दरअसल, अगले 8 महीने तक लाभार्थियों को सामान्य ग्राहकों के मुकाबले 300 रुपये सस्ता एलपीजी सिलेंडर मिलता रहेगा। तो चलिए बताते है इस बारे में।


इस योजना के तहत लाभार्थियों को फ्री में एलपीजी कनेक्शन के साथ ही 300 रुपये की सब्सिडी दी जाती है। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले मार्च महीने में केंद्र सरकार की कैबिनेट ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के उपभोक्ताओं को एलपीजी सिलेंडर पर 300 रुपये की सब्सिडी जारी रखने को मंजूरी दी थी। इसके तहत योजना के लाभार्थियों को 300 रुपये की सब्सिडी 31 मार्च 2025 तक के लिए मिलती रहेगी। यानी जुलाई के अलावा अगले आठ महीने तक लाभार्थी एलपीजी सिलेंडर 300 रुपये की छूट का लाभ ले सकेंगे।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272


देश की राजधानी दिल्ली में घरेलू उपयोग में आने वाले रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 803 रुपये प्रति 14.2 किलोग्राम है। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को सिलेंडर पर 300 रुपये की सब्सिडी मिलती है।


आपको बता दें कि सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियां इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (आईओसी), भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) हर महीने की पहली तारीख को करती हैं। बीते 1 जुलाई को एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में किसी तरह के बदलाव नहीं किए गए।