Uttarakhand- भाजपा के इस विजयी प्रत्याशी ने CM पुष्कर धामी के लिए सीट छोड़ने की पेशकश की

चम्पावत। उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव के परिणाम आने लगे हैं जिसमें भारतीय जनता पार्टी को बहुमत मिलता हुआ दिख रहा है। हालांकि खटीमा विधानसभा चुनाव…

Whats App Image 2026 03 19 at 11 25 19 AM

चम्पावत। उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव के परिणाम आने लगे हैं जिसमें भारतीय जनता पार्टी को बहुमत मिलता हुआ दिख रहा है। हालांकि खटीमा विधानसभा चुनाव में CM पुष्कर धामी को हार का सामना करना पड़ा है।

इसी बीच चम्पावत से भाजपा के विजयी प्रत्याशी कैलाश गहतोड़ी ने CM पुष्कर धामी के लिए अपनी सीट छोड़ने की पेशकश कर दी है। कैलाश का कहना है कि पुष्कर धामी के नेतृत्व में ही प्रदेश में भाजपा सत्ता पर पुनः वापस आती दिख रही है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

उन्होंने कहा कि पुष्कर धामी चाहें तो चम्पावत विधानसभा से चुनाव लड़े। साथ ही उन्होंने पार्टी से खटीमा विधानसभा चुनाव में भीतरघात करने वालों पर कार्यवाही करने की मांग की है।