इस Bank ने ग्राहकों की उड़ाई नींद, जारी कर दिया ये नोटिस,PNB ने रातों-रात करोड़ों ग्राहकों को भेजा अलर्ट

सोते-सोते अचानक मोबाइल पर मैसेज आया जिसे सब ने पढ़ा और लोगों की नींद उड़ गई। यह जानकारी कोई आम नहीं बल्कि देश के सबसे…

सोते-सोते अचानक मोबाइल पर मैसेज आया जिसे सब ने पढ़ा और लोगों की नींद उड़ गई। यह जानकारी कोई आम नहीं बल्कि देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक पंजाब नेशनल बैंक की तरफ से जारी किया गया अलर्ट था।


इस अलर्ट में कुछ ऐसा बताया गया है जो करोड़ों ग्राहकों के रोजमर्रा के लेन-देन को सीधे तौर पर प्रभावित कर सकता है। बैंक की इस डिजिटल पहल से अब पैसे रखने का तरीका बदल जाएगा। बैंक की तरफ से जारी की गई यह नोटिस काफी चर्चा में बनी हुई है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

इस मैसेज में बैंक ने ग्राहकों को डिजिटल करेंसी यानी Digital Rupee (CBDC) के इस्तेमाल और इसके फायदे समझाने की कोशिश की है। इसकी खास बात यह है कि डिजिटल रुपया भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा जारी किया गया है और इसे पीएनबी वॉलेट के जरिए इस्तेमाल किया जा सकता है।


मैसेज में क्या है खास?


आपको बता दे कि इस मैसेज में डिजिटल लेनदेन को प्रोत्साहित करने के लिए कहा गया है और बताया गया है कि डिजिटल करेंसी पूरी तरह सुरक्षित और पारदर्शी है। इस डिजिटल वॉलेट में ट्रांसफर किया जा सकता है। या फिर इसे स्टोर करके भी रखा जा सकता है।

इसके बाद आपको कैश रखने की जरूरत नहीं पड़ेगी और चोरी और नगदी की गड़बड़ी से भी बचा जा सकता है। इसका पूरा रिकॉर्ड भी रहता है और ट्रैकिंग भी आसानी से हो सकती है।


डिजिटल करेंसी क्या होती है?


डिजिटल करेंसी एक प्रकार की वैध मुद्रा है जो सिर्फ इलेक्ट्रॉनिक रूप में मौजूद रहती है। इसका कोई भौतिक रूप यानी नोट या सिक्का नहीं होता। भारत में इसे CBDC (Central Bank Digital Currency) कहा जाता है और इसे केवल भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ही जारी करता है।


जिस तरह हम आज UPI, नेट बैंकिंग या कार्ड से भुगतान करते हैं, उसी तरह डिजिटल रुपया भी काम करता है, बस फर्क इतना है कि यह सीधे केंद्रीय बैंक से जुड़ा होता है।


कैसे काम करता है डिजिटल रुपया?


डिजिटल करेंसी को इस्तेमाल करने के लिए पीएनबी आपको वॉलेट उपलब्ध कराता है। यह वॉलेट होना बेहद जरूरी है। अगर आप किसी दुकान से कुछ खरीदते हैं और वहां डिजिटल वॉलेट से पेमेंट करते हैं तो उसके पास भी डिजिटल वॉलेट होना जरूरी है।

यह पूरी प्रक्रिया इलेक्ट्रॉनिक होती है। किसी को पैसे भेजने के लिए अब कैश या चेक की जरूरत नहीं, सिर्फ डिजिटल वॉलेट से कुछ ही सेकंड में पैसे ट्रांसफर किए जा सकते हैं।


PNB के ग्राहकों को क्यों भेजा गया ये मैसेज?


PNB ने यह संदेश उन ग्राहकों को भेजा है जिनका खाता बैंक की किसी भी शाखा में है। बैंक का उद्देश्य है कि लोग डिजिटल करेंसी की ओर बढ़ें और कैश पर निर्भरता कम करें। यह मैसेज देशभर में तेजी से फैल रहा है और लोग जानना चाह रहे हैं कि आखिर डिजिटल रुपया क्या है, कैसे मिलेगा और इसका इस्तेमाल कैसे होगा।


क्यों जरूरी है डिजिटल करेंसी?


आपको बता दे की पूरी दुनिया डिजिटल हो रही है और इसके लिए भारत को भी पीछे नहीं रहना चाहिए। हर लेनदेन का रिकॉर्ड भी रखना जरूरी है और इस डिजिटल माध्यम से अवैध लेनदेन, नकली नोट जैसी समस्याओं से भी बचा जा सकेगा। डिजिटल इंडिया अभियान के तहत इसे बढ़ावा दिया जा रहा है।


डिजिटल करेंसी के फायदे क्या हैं?


कैश की जरूरत नहीं चोरी, गुम होने की चिंता नहीं रहेगी।
तेज ट्रांजैक्शन सेकंडों में पैसे ट्रांसफर हो जाएगे।
पारदर्शिता हर ट्रांजैक्शन का रिकॉर्ड रहेगा
बचत फिजिकल नोट छपाई की लागत बचेगी
देश की अर्थव्यवस्था मजबूत डिजिटल ट्रैकिंग से सरकार को नीतियां बनाने में मदद मिलेगी।


क्या करें अगर आपको भी मैसेज आए?


अगर आप PNB के ग्राहक हैं और आपको डिजिटल करेंसी से जुड़ा मैसेज मिला है, तो घबराएं नहीं। बैंक की आधिकारिक वेबसाइट या शाखा में जाकर पूरी जानकारी लें और डिजिटल वॉलेट बनवाएं।

सुनिश्चित करें कि आप किसी फर्जी ऐप या लिंक पर क्लिक न करें। केवल बैंक की ओर से अधिकृत प्लेटफॉर्म से ही डिजिटल करेंसी से जुड़ी सेवाएं अपनाएं।