सरकारी योजनाओं को धरातल पर लाने की भूमिका निभाने वाले इन कार्यकर्ताओं को मिलेगा राज्य स्तरीय आंगनवाड़ी कार्यकर्ता पुरस्कार

प्रदेश में महिला एवं बाल विकास से जुड़ी हुई योजनाओं को धरातल पर मूर्त रूप देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली 34 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को…

प्रदेश में महिला एवं बाल विकास से जुड़ी हुई योजनाओं को धरातल पर मूर्त रूप देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली 34 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को राज्य स्तरीय आंगनवाड़ी कार्यकर्ता पुरस्कार दिया जाएगा।

महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास की 105 योजनाओं का संचालन आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ही करती हैं। इनमें से प्रतिवर्ष 35 योजनाओं में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को पुरस्कार के लिए चुना जाता है। इस बार इनकी संख्या 34 है ।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272


इन आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मिलेगा पुरस्कार

जिन आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को पुरस्कार मिलेगा उनमें अल्मोड़ा की सुनीता देवी, सुनीता, सोनी फर्त्याल, बागेश्वर जिले की मुन्नी, रावतचमोली की भागा देवी, शोभा देवी, सरोजनी देवी और चंपावत की दीपा पांडे, देहरादून की पिंकी भट्ट, उर्मिला तोमर, नंदिनी शामिल हैं।


वहीं, हरिद्वार की वंदना सैनी, इंदु, ललिता सहगल, सोनिया शर्मा और नैनीताल की नीता आर्या, कंचन तिवारी, सीमा कुमारी, पौड़ी की ऊषा बिष्ट, गंगोत्री, हेमा जैन, पुष्पा देवी, वंदना को पुरस्कार मिलेगा।


इसके अलावा, पिथौरागढ़ की विमला रावल, जानकी भंडारी, रुद्रप्रयाग की सुनीता भट्ट टिहरी की ज्योति सजवाण, बागेश्वरी, ममता राणा, उधम सिंह नगर की साइमा इकबाल, अनिता कटारिया, मीना नगडाली और उत्तरकाशी की सुनीता भट्ट, मंजू पंवार शामिल हैं।