आजकल शहरों में लगा था ट्रैफिक बढ़ता जा रहा है जिसके चलते गियर बदलने काफी मुश्किल हो जाता है। यही वजह है कि अब देश में ऑटोमेटिक कारे अब लग्जरी नहीं बल्कि जरूरत बन गई हैं। मार्केट में कई बजट ऑटोमैटिक कारें मौजूद हैं, जिनमें Maruti S-Presso, Maruti Alto K10 और Tata Punch सबसे ज्यादा पसंद की जाती हैं।
ये कारें माइलेज, फीचर्स और कीमत-तीनों में बेहतर हैं। आइए डिटेल्स जानते हैं।
Maruti Suzuki S-Presso
यह भारत की सबसे किफायती ऑटोमैटिक कार है। इसका AGS (AMT) वेरिएंट सिर्फ 4.75 लाख रुपये में मिलता है। इस कार में 998cc का पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 68 बीएचपी की पावर और 91.1 Nm टॉर्क बनाता है।
इसमें ARAI माइलेज 25.3 kmpl मिलता है, जो इसे बेहद किफायती बनाता है। फीचर्स में 7-इंच टचस्क्रीन, Android Auto और Apple CarPlay, कीलेस एंट्री, पावर विंडोज और रियर पार्किंग सेंसर शामिल हैं। सेफ्टी के लिए ABS, EBD, ESP, हिल-होल्ड और डुअल एयरबैग्स जैसे फीचर्स मिलते हैं।
Renault Kwid AMT
दूसरी कार Renault Kwid AMT है। यह गाड़ी उन लोगों के लिए अच्छे हैं जो स्टाइलिश लोग चाहते हैं और सस्ते ऑटोमेटिक कर कभी सपना देखते हैं, इस गाड़ी की एक्स-शोरूम कीमत दिल्ली में 5 लाख रुपये से शुरू होती है।
गाड़ी में 999 cc का इंजन है, जो 67 bhp पावर और 91 Nm टॉर्क जेनरेट करता है. इसका माइलेज 22 किलोमीटर प्रति लीटर है।
Maruti Alto K10
तीसरी कार Maruti Alto K10 AMT है, जिसमें आपको 5.71 लाख से 6 लाख रुपये के बीच के विकल्प मिलते हैं। 998cc 3-सिलेंडर इंजन 65.7 बीएचपी पावर और 89 Nm टॉर्क देता है। इसका माइलेज भी 24.9 kmpl तक है, जो इसे काफी फ्यूल-इफिशिएंट बनाता है।
फीचर्स में फ्रंट पावर विंडोज, पावर स्टीयरिंग, AC और टचस्क्रीन मिलते हैं। नए अपडेट में 6 एयरबैग भी मिलते हैं, जो सेफ्टी को काफी बेहतर बनाते हैं। Alto K10 का कॉम्पैक्ट shape शहर की तंग सड़कों पर चलाने के लिए परफेक्ट है।
Tata Punch
टाटा पंच का ऑटोमैटिक वेरिएंट 7.11 लाख से शुरू होता है। Punch में 1199cc का Revotron इंजन है, जो 86 बीएचपी और 113 Nm टॉर्क बनाता है। इसका माइलेज 18.8 से 20.09 kmpl तक है। फीचर्स में 7-इंच टचस्क्रीन, Harman साउंड सिस्टम, क्रूज कंट्रोल, ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल, पुश-बटन स्टार्ट और रेन-सेंसिंग वाइपर्स शामिल हैं।
टॉप वेरिएंट में सनरूफ, वायरलेस चार्जर और 360° कैमरा भी मिलता है। सेफ्टी की बात करें तो Punch को ग्लोबल NCAP से 5-स्टार रेटिंग मिली है, इसलिए यह सबसे सुरक्षित कार मानी जाती है।
