ये हैं देश की 5 सबसे सस्ती 7-सीटर डीजल SUVs, महिंद्रा बोलेरो से लेकर टाटा सफारी तक

बोलोरो रेंज की कीमत करीब 8 लाख रुपए से शुरू हो जाती है। यह सबसे सस्ती 7-सीटर डीजल SUV है। महिंद्रा बोलेरो और उसकी मॉडर्न…

Pi7compressedn68420019817598929156738b1406b987be21215cf00bc855acc8f645cb42a0ad950c0f6997ccaa418a7117

बोलोरो रेंज की कीमत करीब 8 लाख रुपए से शुरू हो जाती है। यह सबसे सस्ती 7-सीटर डीजल SUV है। महिंद्रा बोलेरो और उसकी मॉडर्न वर्जन बोलेरो नियो टॉप दोनों ही अच्छा ऑप्शन है। बोलेरो एक मजबूत और भरोसेमंद SUV है, इस गाड़ी को खासतौर पर ग्रामीण इलाकों के कठिन रास्तों के लिए बनाया गया है।


महिंद्रा स्कॉर्पियो क्लासिक: एसयूवी की कीमत करीब 13 लख रुपए से शुरू होती है। महिंद्रा स्कार्पियो क्लासिक आज भी उन ग्राहकों की पहली पसंद है जिन्हें इसका पुराना और मजबूत डिजाइन और परफॉर्मेंस पसंद है। इसमें 2.2 लीटर का डीजल इंजन और मैनुअल ट्रांसमिशन दिया गया है जो भरोसेमंद और वैल्यू फॉर मनी है।


महिंद्रा स्कॉर्पियो-N: एक्स शोरूम में इसकी कीमत 13.20 लाख से शुरू होती है। अगर आपको पुरानी स्टाइल की स्कॉर्पियो नहीं पसंद है तो आप इसे एक अच्छे विकल्प के रूप में चुन सकते हैं। इसमें 2.2 लीटर mHawk Gen2 डीजल इंजन दिया गया है, जो दो पावर और टॉर्क ऑप्शन में आता है। यह SUV 4×4 ड्राइव, मैनुअल और ऑटोमैटिक तीनों विकल्पों में मिलती है।


महिंद्रा XUV700: इस गाड़ी की कीमत करीब 13.66 लख रुपए है। XUV700 उन लोगों के लिए बनाई गई है जो लग्जरी और टेक्नोलॉजी का अनुभव चाहते हैं।यह SUV ADAS, डुअल डिजिटल स्क्रीन, और प्रीमियम फीचर्स से लैस है। इसमें 2.2-लीटर डीजल इंजन दिया गया है जो 185 HP पावर और 450 Nm टॉर्क तक जनरेट करता है।


टाटा सफारी: इस गाड़ी की कीमत 14.66 लख रुपए से शुरू होती है टाटा मोटर्स की एकमात्र 7-सीटर SUV है। नई जेनरेशन टाटा सफारीअपनी प्रीमियम लुक और कम्फर्ट के लिए जानी जाती है।

इसमें 2.0-लीटर Kryotec टर्बो-डीजल इंजन दिया गया है। जो 170 PS की पावर देता है। अंदर की ओर, सफारी में कई प्रीमियम फीचर्स, आरामदायक सीटिंग और तीसरी रो तक अच्छी जगह मिलती है।