नई दिल्ली। मोदी मंत्रिमंडल का आज विस्तार होने जा रहा है। 43 नेताओं को मंत्रिमंडल में जगह मिली है। जिनमें कई चेहरे भी शामिल है जबकि कई मंत्रियों का कद बढ़ाया गया है।
केंद्रीय कैबिनेट के विस्तार में आज 43 नेता शपथ लेंगे। इनमें ज्योतिरादित्य सिंधिया, पशुपति कुमार पारस, भूपेंदर यादव अनुप्रिया पटेल, शोभा करांडलाजे, मीनाक्षी लेखी, अजय भट्ट और अनुराग ठाकुर आदि नेताओं के नाम शामिल हैं।
वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर और नागरिक विमानन मंत्री हरदीप सिंह पुरी समेत 5 मंत्रियों को प्रमोशन दिया जा रहा है। यूपी से सबसे ज्यादा 7 तो गुजरात से 5 मंत्री बनाए जा रहे हैं। अब तक संगठन में अहम भूमिका निभाते रहे भूपेंद्र यादव को भी कैबिनेट में शामिल किया गया है।
इन 43 नेताओं को मिली मंत्रिमंडल में जगह-
नारायण राणे, सर्बानंद सोनोवाल, डॉ. वीरेंद्र कुमार, ज्योतिरादित्य सिंधिया, रामचंद्र प्रसाद सिंह, अश्विनी वैष्णव, पशुपति कुमार पारस, किरेन रिजिजू, राजकुमार सिंह, हरदीप सिंह पुरी, मनसुख मंडाविया, भूपेंदर यादव, परषोत्तम रुपाला, जी किशन रेड्डी, अनुराग सिंह ठाकुर, पंकज चौधरी, अनुप्रिया सिंह पटेल, सत्यपाल सिंह बघेल, राजीव चंद्रशेखर, शोभा करांडलाजे, भानु प्रताप सिंह वर्मा, दर्शना विक्रम जरदोश, मीनाक्षी लेखी, अन्नपूर्णा देवी, ए नारायणस्वामी, कौशल किशोर, अजय भट्ट, बीएल वर्मा, अजय कुमार, चौहान देवसिंह, भगवंत खुबा, कपिल मोरेश्वर पाटिल, प्रतिमा भौमिक, सुभाष सरकार, भागवत किशनराव कराड, राजकुमार रंजन सिंह, भारती प्रवीण पवार, बिश्वेश्वर तुडु, शांतनु ठाकुर, मुंजपारा महेंद्रभाई, जॉन बरला, डॉ. एल मुरुगन, नीशीथ प्रमाणिक।
यहां देखे लिस्ट-



