कैंपिंग करने वालों के लिए ये 4 जगह कर रही हैं इंतजार

नई दिल्ली। लोग पहाड़ों पर, ऐतिहासिक जगहों समेत कई अन्य जगहों पर घूमना पसंद करते हैं। लोग जब कहीं घूमने जाते हैं तो अच्छे होटल में…

Whats App Image 2026 03 19 at 11 25 19 AM

c49d44ecd418b6c3e649fa259a1e402f

नई दिल्ली। लोग पहाड़ों पर, ऐतिहासिक जगहों समेत कई अन्य जगहों पर घूमना पसंद करते हैं। लोग जब कहीं घूमने जाते हैं तो अच्छे होटल में ठहरते हैं और दोस्तों व पार्टनर संग खूब एंजॉय करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कैंपिंग करने का अपना अलग मजा है? शायद नहीं, लेकिन यकीन मानिए अगर आप एक बार कैंपिंग करने जाते हैं तो आपका बार-बार ये करने को मन करेगा। हालांकि, कई जगहों पर कैंपिंग करना काफी महंगा है, जिसकी वजह से कई बार लोग अपने इस प्लान को ठंडे बस्ते में डाल देते हैं। इसके अलावा कई बार अच्छी जगह न मिलने पर भी लोग कैंपिंग नहीं कर पाते हैं। अगर आपके साथ भी ऐसी दिक्कतें हैं, तो चलिए हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताते हैं। जहां आप अपने दोस्तों व पार्टनर संग जाकर कैंपिंग के मजे ले सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इन जगहों के बारे में।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

ऋषिकेश
ऋषिकेश उत्तराखंड में स्थित है, और हर साल यहां काफी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। यहां आप कैंपिंग कर सकते हैं। रात के समय यहां का नजारा काफी खूबसूरत हो जाता है, ऐसे में यहां समय बिताने का अपना अलग मजा है। इसके अलावा आप यहां राफ्टिंग समेत कई अन्य एडवेंचर का लुत्फ उठा सकते हैं।

करेरी
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में स्थित करेरी झील स्थित है, जो धर्मशाला से लगभग 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। अगर आप कैंपिंग के असली मजे लेना चाहते हैं, तो आपको यहां कैंपिंग करनी चाहिए। यहां प्रकृति के कई अद्भुत नजारे भी आपको दिख सकते हैं। यहां आप अपने दोस्तों व पार्टनर संग जा सकते हैं।

नैनीताल
आप कैंपिंग के लिए नैनीताल भी जा सकते हैं। उत्तराखंड के कुमाऊं जिले में नैनीताल स्थित है, जो नैनी झील के लिए काफी प्रसिद्ध है। यहां आप कैंपिंग कर सकते हैं, राफ्टिंग कर सकते हैं, बोटिंग कर सकते हैं और साथ ही यहां स्थित कई प्राचीन मंदिर के दर्शन भी कर सकते हैं। हर साल यहां काफी संख्या में सैलानी पहुंचते हैं।

पैंगोंग झील
घूमने का शौक रखने वाले लोगों का सपना होता है कि वे लेह जरूर जाएं। आप अपने दोस्तों व पार्टनर संग लेह में स्थित पैंगोंग झील में कैंपिंग करने जा सकते हैं। पैंगोंग झील हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करती है। यहां समय गुजारने का अपना अलग ही मजा है। यहां का वातावरण भी काफी सुहावना रहता है।