बाबा वेंगा जो आंखों से देख नहीं सकते लेकिन कहा जाता है कि उनकी नजर भविष्य तक जाती है। वह दुनिया में नहीं है लेकिन उनकी की गई भविष्यवाणियां दूसरे विश्व युद्ध के समय से ही चर्चा में रही है। अभी उनकी ऐसी कई भविष्यवाणी है जो आम आदमी को काफी हैरान कर देती हैं।
पहले तो की दुनिया के खात्मे की शुरुआत साल 2025 से हो जाएगी। साथ ही यह तक कहा जा रहा है कि कुछ समय बाद पृथ्वी और मंगल ग्रह के बीच युद्ध छिड़ जाएगा।
ऐसे खत्म होगी दुनिया
बताया जाता है कि बाबा वेंगा की भविष्यवाणी साल है कि साल 2025 में यूरोप में संघर्ष होगा, जिसके कारण यहां की आबादी घट जाएगी। इसके बाद साल 2028 में इंसान एनर्जी सोर्स के तौर पर वीनस पर खोज शुरू कर देगा। साल 2033 में पोलर आइस कैप्स पिघलने लगेंगे जिसके कारण समुद्र का जलस्तर बढ़ जाएगा।
यह भी भविष्यवाणी की गई थी कि 2076 में साम्यवाद पूरी तरह फैल जाएगा। 2130 में इंसान एलियंस के संपर्क में आएगा। आगे कहा गया है कि 2170 में सूखे से धरती का अधिकांश हिस्सा खत्म हो जाएगा, 3005 में पृथ्वी मंगल ग्रह की सभ्यता के साथ युद्ध करेगी, 3797 में इंसान धरती छोड़कर जाने के लिए मजबूर हो जाएंगे। 5079 में दुनिया खत्म हो जाएगी।
ये भविष्यवाणियां हुई हैं सच
कहा जाता है कि प्रिंसेस डायना और 9/11 हमलों को लेकर बाबा वेंगा की भविष्यवाणी सच साबित हुई हैं। 1911 में जन्मीं बाबा वेंगा ने देखने की शक्ति 12 वर्ष की उम्र में खो दी थी।
