कावड़ यात्रा में धीरे-धीरे कावड़ यात्रा की संख्या लगातार बढ़ रही है। दो पहिया वाहनों से बड़ी संख्या में कावड़ यात्री यहां आ रहे हैं।
गुरुवार को पंचक खत्म होने के बाद अब शुक्रवार से कावड़ यात्रियों की संख्या में तेजी आई है। वहीं गुरुवार को करीब चार लाख कावड़ यात्रियों ने नीलकंठ महादेव मंदिर में जलाभिषेक किया।
11 जुलाई से शुरू हुई इस कारण यात्रा में अब तक लाखों लोग पहुंच चुके हैं। कावड़ यात्रा शुरू होने के साथ ही पैदल कावड़ यात्री पहुंचना शुरू हो गए हैं। अभी भी पैदल कांवड़ यात्री यहां लगातार आ रहे हैं।
इसके साथ दो पहिया सवार कावड़ यात्रियों के आने का सिलसिला भी तेज हो गया है। गुरुवार को पंचक खत्म हो गए हैं ।
अब डाक कांवड़ियों की संख्या तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 23 जुलाई को शिवरात्रि तक डाक कांवड़ यात्री पहुंचेंगे। वहीं, नीलकंठ महादेव मंदिर जाने के पैदल मार्ग पर लगातार कांवड़ यात्रियों की संख्या बढ़ रही है।
थानाध्यक्ष लक्ष्मणझूला संतोष पैथवाल ने बताया कि गुरुवार को शाम छह बजे तक 3.88 लाख कांवड़ यात्रियों ने नीलकंठ में जलाभिषेक किया। कांवड़ यात्रा शुरू होने से अब तक यह संख्या 21.74 लाख है। बताया कि डाक कांवड़ यात्रियों के आने को लेकर व्यवस्था बनाई गई है।