यहां दशहरे पर छा जाता है मातम ! देश के इस गांव में नहीं मनाया जाता, वजह जानकर चौंक जाएंगे आप

आज पूरे देश में दशहरे का पर्व काफी हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। दशहरे को बुराई पर अच्छाई की जीत के रूप में…

Whats App Image 2026 03 19 at 11 25 19 AM

आज पूरे देश में दशहरे का पर्व काफी हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। दशहरे को बुराई पर अच्छाई की जीत के रूप में देखा जाता है। इस दौरान देश के कई शहरों में रावण के बड़े-बड़े पुतले फूंके जाते हैं।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

लेकिन एक ऐसा गांव ऐसा भी है, जहां दशहरे पर मातम का माहौल रहता है। दशहरे के दिन गांव के किसी भी घर में चूल्हा तक नहीं जलता है। यहां रावण दहन नहीं होता और न ही कोई मेला लगता है। लेकिन आखिर ऐसा क्यों है?

बता दें कि आज से 166 साल पहले तक यहां दशहरा काफी धूमधाम से मनाया जाता था। मगर 166 साल पहले आखिर ऐसा क्या हुआ, जो गांव के लोगों ने दशहरा मनाना ही बंद कर दिया? 18 हजार की आबादी वाले इस गांव में कोई भी दशहरे पर खुश नहीं होता। आइए जानते हैं इसकी वजह क्या है?


यह कहानी उत्तर प्रदेश के मेरठ में स्थित गगोल गांव की है। गगोल गांव मेरठ शहर से मात्र 30 किलोमीटर की दूरी पर है। इस गांव की आबादी लगभग 18 हजार है। हालांकि बच्चों से लेकर बड़े और बूढ़े, सभी दशहरे पर दुखी हो जाते हैं। इसकी वजह है 9 लोगों की मौत। जी हां, 166 साल पहले गांव में मौजूद पीपल के पेड़ पर 9 लोगों को दशहरे के ही दिन फांसी दी गई थी।

अंग्रेजी हुकूमत को जड़ से उखाड़ फेंकने वाली पहली क्रांति के बारे में आपने जरूर सुना होगा। 1857 की क्रांति ने अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिलाकर रख दी थी। रानी लक्ष्मीबाई से लेकर नाना साहेब और बेगम हजरतमहल जैसे कई लोगों ने अंग्रेजों को खुली चुनौती दी थी। हालांकि इस क्रांति की चिंगारी मेरठ से ही भड़की थी। लिहाजा मेरठ के गगोल गांव के 9 लोगों को दशहरे के दिन अंग्रेजों ने फांसी दे दी थी।

गांव के जिस पेड़ पर 9 लोगों को फांसी के फंदे से लटकाया गया था, वो पीपल का पेड़ आज भी वहां मौजूद है। उस पेड़ को देखते ही गांव के लोगों के जख्म हरे हो जाते हैं। गगोल का बच्चा-बच्चा इस कहानी से अच्छी तरह वाकिफ है। यही वजह है कि दशहरे पर इस गांव में खुशियों की बजाए मातम मनाया जाता है।