रोज खाई जाने वाली प्याज में छिपे हैं कई पोषक तत्व , जानिए कौन कौन से विटामिन मिलते हैं और शरीर पर क्या होता है असर

हर घर के किचन में रोज काम आने वाली चीजों में प्याज का नाम सबसे ऊपर आता है। चाहे दाल हो या सब्जी ज़्यादातर लोग…

n6695921421750670438182f453849d4218bc36246ba38c716d1651d3be3cf6b6210b7fd22c9aa8f92a918f

हर घर के किचन में रोज काम आने वाली चीजों में प्याज का नाम सबसे ऊपर आता है। चाहे दाल हो या सब्जी ज़्यादातर लोग इसमें प्याज डालना नहीं भूलते। लेकिन स्वाद के साथ-साथ प्याज सेहत के लिए भी बहुत ज़रूरी है। खासकर गर्मी के मौसम में इसका असर शरीर पर साफ दिखता है।

गर्म दिनों में अगर कच्चा प्याज रोज खाया जाए तो लू लगने का डर काफी हद तक कम हो जाता है। प्याज शरीर को अंदर से ठंडा रखने में मदद करता है। इसके अलावा इसमें कई ऐसे गुण भी पाए जाते हैं जो शरीर को बीमारी से दूर रखने का काम करते हैं।

प्याज में क्या क्या पाया जाता है इस पर अगर नज़र डालें तो अमेरिकी कृषि विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक इसमें विटामिन सी विटामिन ई बी 6 फोलेट पोटैशियम फाइबर मैग्नीशियम मैंगनीज फ्लेवोनोइड्स ग्लूटाथियोन और सेलेनियम जैसे कई ज़रूरी पोषक तत्व मौजूद होते हैं।

अब बात करें फायदे की तो प्याज खाने से शरीर में होने वाली सूजन धीरे धीरे कम होने लगती है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सिडेंट्स शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं जो कई तरह की बीमारियों का कारण बनते हैं।

डायबिटीज से जूझ रहे लोगों के लिए भी प्याज किसी औषधि से कम नहीं है। इसका सेवन शुगर को संतुलित रखने और कोलेस्ट्रॉल घटाने में मदद करता है। प्याज में मौजूद सल्फर और क्वेरसेटिन खून की सफाई करने के साथ बीपी भी काबू में रखते हैं।

पेट की सेहत की बात करें तो प्याज में फाइबर और प्रोबायोटिक भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इससे पाचन तंत्र बेहतर रहता है और आंतों में अच्छे बैक्टीरिया बढ़ते हैं।

जुकाम खांसी या फिर गले में खराश की शिकायत हो तो भी प्याज फायदेमंद साबित होता है। इसमें मौजूद एंटीबैक्टीरियल और एंटीवायरल गुण शरीर को बाहरी संक्रमण से बचाते हैं।

हड्डियों की मजबूती और बालों की सेहत के लिए भी प्याज को बेहद असरदार माना गया है। इसमें मौजूद मिनरल्स हड्डियों को ताकत देते हैं और विटामिन सी व सिलिका बालों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं।

प्याज का सेवन त्वचा की समस्याओं में भी राहत देता है। झुर्रियां मुहांसे और दाग धब्बों को कम करने में यह असर दिखाता है।

यानी रोज प्याज खाने की आदत न सिर्फ स्वाद बढ़ाती है बल्कि शरीर को अंदर से स्वस्थ रखने में भी मदद करती है।