थाने में रील बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करके वायरल होने वाला युवक पहुंचा हवालात

विजयनगर थाने में वीडियो बनाकर वायरल होने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वायरल रील में यह युवक थाने से बाहर आता…

Whats App Image 2026 03 19 at 11 25 19 AM

विजयनगर थाने में वीडियो बनाकर वायरल होने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वायरल रील में यह युवक थाने से बाहर आता है और फिर इसमें दबंगई गाना बजाता है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

युवक का नाम अभिमन्यु ठाकुर बताया जा रहा है। एसीपी रितेश त्रिपाठी का कहना है कि सोशल मीडिया अकाउंट पर हाल ही में एक रील वायरल हुई थी जिसमें एक युवक बड़ी स्टाइल से विजयनगर थाने से बाहर आता है और फोन पर बात करता हुआ दिखाई दे रहा है। इसके साथ में वह दबंगई वाला गाना भी बैकग्राउंड में बजा रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस ने मामले को संज्ञान में लिया और युवक को गिरफ्तार कर लिया।युवक का नाम अभिमन्यु ठाकुर है। उसने 14 सेकंड का यह वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया है। मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर रील बनाने की मनाही है।