रातों रात महिला बन गई लखपति, सोते सोते ही कमा लिए नौ लाख रुपए, जानिए महिला की ट्रिक

एक महिला को सोने से पहले 9 लाख जीत गई। यह आपको सुनने में अजीब लग सकता है। लेकिन यह सच है। हाल ही में…

Whats App Image 2026 03 19 at 11 25 19 AM

एक महिला को सोने से पहले 9 लाख जीत गई। यह आपको सुनने में अजीब लग सकता है। लेकिन यह सच है। हाल ही में एक घटना ऐसी हुई है। दरअसल, भारत की सिलिकॉन वैली और टेक्‍नोलॉजी हब बेंगलुरु की एक इन्वेस्टमेंट बैंकर ने हाल ही में सिर्फ सो कर ही 9 लाख रुपये का ईनाम अपने नाम कर लिया।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

इन्वेस्टमेंट बैंकर का नाम साईश्वरी है। नींद पूरी कर अपने सपने को वास्तविकता में बदल दिया है। उन्होंने बेंगलुरु बेस्ड स्टार्टअप वेकफिट के स्लीप इंटर्नशिप प्रोग्राम के तीसरे सीजन में ‘स्लीप चैंपियन’ का खिताब अपने नाम किया है। वह इस कार्यक्रम की 12 ‘स्लीप इंटर्न’ में से एक थीं। यह इंटर्नशिप प्रोग्राम उन लोगों के लिए डिजाइन किया गया है जो नींद को प्रायोरिटी देते हैं। इसमें प्रतिभागियों को हर रात कम से कम 8 से 9 घंटे की नींद लेने की आवश्यकता होती है।

इसके अलावा, पार्टिसेपेंट को दिन में 20 मिनट की पावर नैप लेने के लिए प्रोत्साहित किया गया। हर इंटर्न को एक प्रीमियम गद्दा और स्लीप ट्रैकर दिया गया, ताकि उनकी नींद के पैटर्न की निगरानी हो सकें। इंटर्न ने अपनी नींद की आदतों को सुधारने और ‘स्लीप चैंपियन’ का खिताब जीतने की संभावनाओं को बढ़ाने के लिए अनुभवी स्लीप एडवाइजर के नेतृत्व में नियमित वर्कशॉप में प्रतिभाग किया। 10 लाख से ज्यादा लोगों ने किया इस इंटर्नशिप प्रोग्राम के लिए रजिस्ट्रेशन किया। 3 पार्ट में स्लीप इंटर्नशिप कार्यक्रम के तहत 10 लाख से ज्यादा रजिस्ट्रेशन हुए और 51 इंटर्न को रोजगार भी मिला।