बीवी ने मार डाला जिंदा पति को और ले उड़ी 25 लाख का बीमा क्लेम फिर अपने ही जाल में फंस गई कुछ इस तरह

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के हजरतगंज इलाके से एक धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने जिंदा पति को कागजों…

Pi7compressedn68462671217601856277100df92be19fb7a0fbc834d46ee785ae12c92a47f30a2466c48fd274ccb9689536

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के हजरतगंज इलाके से एक धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने जिंदा पति को कागजों पर मृत घोषित कर दिया और बीमा कंपनी से 25 लाख रुपए का क्लेम हासिल कर लिया।

आपको बता दे की महिला ने यह रकम अवीवा लाइफ इंश्योरेंस कंपनी से लिया। इसके लिए उसने अपने पति के नाम पर फर्जी डेथ सर्टिफिकेट बनाया और नकली दस्तावेज भी तैयार करवाए और बीमा कंपनी में जमा कर दिया।

कंपनी को उस समय किसी तरह का शक नहीं हुआ और उन्होंने 25 लाख रुपए का बीमा क्लेम महिला के खाते में ट्रांसफर कर दिया। इस मामले का खुलासा तब हुआ जब महिला का पति एक दूसरी ब्रांच में नई बीमा पॉलिसी के लिए गया। वहां उसके दस्तावेजों की जांच करवाई गई और पता चला कि यह व्यक्ति पहले मृत घोषित किया जा चुका है।

इस बात की जानकारी मिलने के बाद बीमा कंपनी ने जांच शुरू की और जांच में महिला द्वारा जमा सभी दस्तावेज फर्जी पाए गए
कंपनी ने की कानूनी कार्रवाई जांच पूरी होने के बाद, बीमा कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इस मामले की रिपोर्ट कोर्ट में जमा की। कोर्ट के आदेश पर हजरतगंज पुलिस ने महिला के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।


पुलिस ने कहा कि वह जांच कर रही है और अभी इस मामले की गहराई से जांच होगी। यह पता लगाया जा रहा है कि धोखाधड़ी मामले में महिला के साथ और कौन-कौन शामिल है।


बीमा क्षेत्र में धोखाधड़ी पर सवाल यह घटना बीमा क्षेत्र में हो रही धोखाधड़ी की घटनाओं पर गंभीर सवाल खड़े करती है। ऐसे मामलों से न केवल बीमा कंपनियों को बड़ा नुकसान होता है, बल्कि आम लोगों का भरोसा भी कमजोर होता है।