सामने आई शेफाली जरीवाला की मौत के सच्चाई, दोस्त ने बताई आखिरी रात की पूरी कहानी

कांटा लगा गाने से मशहूर हुई एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला अब हमारे बीच नहीं है। उनकी अचानक हुई मौत से सभी हैरान है। बताया जा रहा…

n67037684917511899862090e461bf4ca1b067984af0346c1efab64e1f5fd2caa3edf2790591d827bb3d10a

कांटा लगा गाने से मशहूर हुई एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला अब हमारे बीच नहीं है। उनकी अचानक हुई मौत से सभी हैरान है।

बताया जा रहा है कि 27 जून की रात को शेफाली की तबीयत खराब हो गई थी जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। उनके पति परग त्यागी और उनके कुछ करीबी उन्हें अस्पताल ले गए थे लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इस खबर के सामने आने के बाद कई तरह की चर्चा शुरू हो गई है और उनकी मौत कैसे हुई यह सबसे बड़ा सवाल बना हुआ है।


पहले तो पुलिस ने मौत का कारण को साफ नहीं बताया इसलिए उनकी बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए मुंबई के कूपर अस्पताल भेजा गया। बताया जा रहा है कि पुलिस को रात करीब 1:00 बजे शेफाली की मौत की जानकारी दी गई। इसके बाद उनके करीबी दोस्त बड़ा खुलासा किया है।


पैपराजी से बात करते हुए उन्होंने बताया कि शेफाली को हार्ट अटैक आया था। दोस्त के अनुसार, शेफाली को पहले से कोई बीमारी नहीं थी। उन्होंने कहा, “उन्हें अचानक ब्लॉकेज की दिक्कत हुई और इसी कारण हार्ट अटैक आया।


डॉक्टरों ने बताया कि उन्हें रात लगभग 11:30 बजे अस्पताल लाया गया था और वहीं उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। इस दुखद खबर ने शेफाली के फैंस और फिल्म इंडस्ट्री को सदमे में डाल दिया है। सभी उन्हें एक टैलेंटेड और खुशमिजाज इंसान के तौर पर याद कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस और डॉक्टर्स की ओर से पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, जिससे मौत के कारण की पुष्टि हो सके।