झारखंड के नतीजो में निकली बीजेपी के दावों की हवा, असम के मुख्यमंत्री ‘हिमंत’ की टूटी हिम्मत

Jharkhand Assembly Election Result 2024: झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के शुरुआती नतीजे में बीजेपी हराते हुए दिखाई दी। यहां अभी तक के रुझानों को देखते…

Jharkhand Assembly Election Result 2024: झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के शुरुआती नतीजे में बीजेपी हराते हुए दिखाई दी। यहां अभी तक के रुझानों को देखते हुए हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड मुक्ति मोर्चा की सरकार बनती हुई नजर आ रही है जबकि भाजपा के दावों की हार होते हुए दिखाई दे रही है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

आपको बता दे कि भाजपा के तेजतर्रार नेता और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को झारखंड विधानसभा चुनाव का प्रभारी बनाया था। दोनों नेता अपने अपने राज्यों में राजनीति कर रहे हैं और इन्हें कई चुनाव में अपनी पार्टी को विजय दिलाने का श्रेय भी दिया जाता है लेकिन इन नेताओं को झारखंड में हारता हुआ देखा जा रहा है।

चुनाव प्रचार में हिमंत बिस्वा सरमा ने झामुमो और हेमंत सोरेन पर बड़े तीखे हमले किए थे। जमशेदपुर के साकची स्थित बोधि मैदान में आयोजित एक जनसभा में उन्होंने कहा था कि अगर एनडीए की सरकार राज्य में आई तो यहां किसी भी शहर और जिले के नाम मुगल शासकों के नाम पर नहीं होंगे। मुगल शासको से जुड़े नाम बदले जाएंगे। उन्होंने कहा था कि देश के हर कोने में यह बाबर बसे हुए हैं उन्हें ढूंढ ढूंढ कर और लात मार कर देश से भगाया जाएगा।

हिमंत बिस्वा ने झारखंड के संताल परगना पर बढ़ रहे बांग्लादेशी घुसपैठियों की संख्या पर हेमंत सोरेन को घेरा था। उन्होंने यह भी कहा था कि झारखंड में घुसपैठिए को वोट के लिए नहीं बुलाया जाएगा। बांग्लादेशी घुसपैठियों की वजह से राज्य के डेमोग्राफी बदल जाती है। हमारी सरकार बनेगी तो हम घुसपैठियों को लात मार-मारकर झारखंड से बाहर निकालेंगे।

हिमंत बिस्वा ने हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी कल्पना पर भी तंज कसा था। उन्होंने कहा भाजपा सरकार बनते ही बालू फ्री कर दिया जाएगा। माताओ बहनों को ₹2100 देने की योजना भी पारित कर दी जाएगी।