उत्तराखंड की धामी सरकार का आगामी बजट सत्र गैरसैंण में आयोजित किया जाएगा। विधायी विभाग ने मंगलवार को इसकी औपचारिक अधिसूचना जारी कर दी। 11 मार्च को बजट पेश किया जाएगा। बताया जा रहा है कि बजट सत्र 9 मार्च से शुरू हो जाएगा और 13 मार्च तक चलेगा।
इससे पहले सरकार 4 साल पूरा होने पर सात मार्च को हरिद्वार में प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम कर रही है। इसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पहुंचेंगे।
बताया जा रहा है कि इस सत्र के पहले दिन राज्यपाल का अभी भाषण भी होगा जिसमें सरकार की नीति और उपलब्धियां के बारे में बताया जाएगा। इसके बाद सदन की कार्यवाही आगे बढ़ाई जाएगी और 11 मार्च को वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट प्रस्तुत किया जाएगा विधानसभा सचिवालय ने सत्र को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं।
कार्य मंत्रणा समिति और सर्वदलीय बैठक की तिथियां भी जल्द घोषित की जाएंगी।
विधानसभा सत्र के लिए विधायकों की ओर से अब तक करीब 510 प्रश्न प्राप्त हो चुके हैं अधिकारियों ने यह भी कहा कि प्रश्नों की संख्या अभी और भी बढ़ सकती है यह भी बताया गया कि यदि कार्य सूची विस्तृत रही तो सत्र की अवधि भी बढ़ाई जा सकती है
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि बजट तैयार करने से पहले आम जनता से राय ली जा रही है।
चंपावत में संवाद कार्यक्रम आयोजित करने के बाद अब पौड़ी में भी जनसंवाद का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि बजट को केंद्र सरकार की नीतिगत दिशा के अनुरूप तैयार किया जा रहा है, ताकि राज्य के विकास को नई गति मिल सके।
इस बीच मुख्यमंत्री ने चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर भी सरकार की प्राथमिकताएं स्पष्ट कीं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2025 की यात्रा संपन्न होते ही आगामी यात्रा की तैयारियां शुरू कर दी गई थीं। सभी विभागों को निर्देश दिए गए हैं कि यात्रा को सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए जरूरी इंतजाम समय रहते पूरे कर लिए जाएं। यात्रा से जुड़े विभिन्न पक्षों के साथ बैठकें कर प्राथमिकताएं तय की जा रही हैं।
मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि सरकार चार धाम यात्रा को प्रदेश की आर्थिकी से जुड़ा हुआ मानती है और श्रद्धालुओं को सुविधा देना ही प्राथमिकता है बुनियादी ढांचे यातायात प्रबंधन स्वास्थ्य सेवाओं और सुरक्षा व्यवस्थाओं को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है
वहीं, सरकार के चार वर्ष पूरे होने के अवसर पर सात मार्च को हरिद्वार में प्रदेश स्तरीय समारोह आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि समारोह में सरकार की उपलब्धियों का विवरण प्रस्तुत किया जाएगा और भविष्य की योजनाओं की रूपरेखा भी साझा की जाएगी। कार्यक्रम को भव्य बनाने की तैयारियां जोरों पर हैं।