देहरादून समेत मैदानी इलाकों में दिन में रहेगी गर्मी,जबकि बद्रीनाथ केदारनाथ में माइनस में पहुंचा तापमान

उत्तराखंड का तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है क्योंकि मौसम शुष्क है और दिन के समय काफी गर्मी हो रही है। हालांकि रातों में…

Snowfall in the Hills, Rain in Eastern and Northeastern India, Weather to Change in 13 States

उत्तराखंड का तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है क्योंकि मौसम शुष्क है और दिन के समय काफी गर्मी हो रही है। हालांकि रातों में अभी भी मौसम सर्द है जिसकी वजह से रात दिन के तापमान में अंतर दिखाई दे रहा है।

मौसम विभाग ने बताया है की मौसम शुष्क बना रहेगा जिससे तापमान में भी और बढ़ोतरी हो सकती है। देहरादून समेत आसपास के क्षेत्र में सुबह धूप खिली है। पर्वतीय इलाकों में भी धूप खिलने की वजह से दिन में गर्म हो रही है जबकि शाम को ठंड हो जाती है।

रात के समय पाला पड़ने से ठंड हो रही है लेकिन न्यूनतम तापमान फिर भी सामान्य से अधिक है। पिछले कई दिनों से बारिश न होने के कारण मौसम शुष्क बना हुआ है। बरसात का सीजन थमने के बाद से सूरज की तपिश बढ़ रही है।


अक्टूबर के अंतिम महीने में ठंड सामान्य से कम पड़ रही है। मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि प्रदेश की ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम शुष्क ही रहेगा जबकि तापमान सामान्य से अधिक रह सकता है।

अगले कुछ दिनों तक तापमान में गिरावट आ सकती है। कुछ दिनों में बारे में तेजी से गिरावट भी आएगी। वहीं बद्रीनाथ धाम में -10 डिग्री सेल्सियस और केदारनाथ धाम में -12 डिग्री सेल्सियस तापमान आज सुबह दर्ज किया गया है।