दिल्ली/अल्मोड़ा। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर दिल्ली का जंतर-मंतर जोरदार नारों से गूंज उठा। एनएमओपीएस के राष्ट्रीय और उत्तराखंड कार्यकारिणी के आह्वान पर जनपद अल्मोड़ा से बड़ी संख्या में शिक्षकों और कर्मचारियों ने इस आंदोलन में भाग लिया।
जिला अध्यक्ष गणेश भंडारी और प्रांतीय कोर कमेटी सदस्य धीरेन्द्र कुमार पाठक ने बताया कि जंतर-मंतर पूरी तरह खचाखच भर चुका था, इसके बाद भी प्रतिभागियों का पहुंचना लगातार जारी रहा। रैली का समय दोपहर 1 बजे तक निर्धारित था।
राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय बन्धु और राष्ट्रीय सचिव प्रज्ञा ने यह स्पष्ट कहा कि जब तक पुरानी पेंशन योजना बहाल नहीं होती, तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा।
प्रदेश अध्यक्ष जीतमणि पैन्युली, सचिव मुकेश रतूड़ी और धीरेन्द्र कुमार पाठक ने कहा कि एक ही देश में पेंशन के दो अलग-अलग नियम नहीं चल सकते। सरकार को पुरानी पेंशन बहाली हर हाल में करनी ही होगी।
जिला अध्यक्ष गणेश भंडारी ने कहा कि अपने अधिकारों की लड़ाई में लगातार संघर्षरत रहना होगा। आंदोलन की समीक्षा बैठक भी जल्द आयोजित की जाएगी।
इस दौरान जंतर-मंतर पर मौजूद प्रमुख प्रतिभागियों में गिरिजा भूषण जोशी, चन्द्र शेखर नेगी, मनोज शर्मा, मदनमोहन शर्मा, मोहन जोशी, ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल कृष्ण, उपाध्यक्ष मनीष पांडे, डॉक्टर बलवंत अधिकारी, विनोद थापा, दिगम्बर फुलोरिया, पूरन बेस्ट बिष्ट, रक्षित जोशी, राजेंद्र प्रसाद, ललित मोहन भाकुनी, गिरीश मठपाल, गंगाधर तिवारी, जीवन चंद जोशी, शांति जुयाल, बालादत्त पांडे, बुद्धि बल्लभ, डॉक्टर नवीन चंद जोशी, ललित पाण्डेय, जीवन मेहरा, मदन ध्यानी, दिनेश भण्डारी सहित कई अन्य लोग शामिल रहे।
