बुजुर्ग ने पेट्रोल छिड़ककर दे दी जान,कर्ज नही चुका पाने से था परेशान

एक बुजुर्ग ने अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। यह मामला देहरादून आईटी पार्क क्षेत्र का है। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो…

एक बुजुर्ग ने अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। यह मामला देहरादून आईटी पार्क क्षेत्र का है। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई, बताया जा रहा है कुछ समय पहले बुजुर्ग ने किसी से पैसे उधार लिए थे जिसको वह चुका नही पाया था। कुछ महीने पहले ही उसकी पत्नी की भी मौत हुई थी।

एसओ राजपुर जितेंद्र चौहान ने बताया कि यह घटना दून डिवाइन आईटी पार्क की है। दून डिवाइन अपार्टमेंट में 71 वर्षीय बुजुर्ग अकेले रहते थे। वही इसी बिल्डिंग की तीसरी मंजिल में उनकी बेटी अपने परिवार वालो के साथ रहती है। बताया की पुलिस को सूचना मिली की मनोज बंसल ने अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी। जब मामले की जानकारी ली गई तो पता चला कि कुछ माह पूर्व ही उनकी पत्नी की भी मौत हुई थी जिससे वह काफी परेशान थे।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

बताया गया कि उन्होंने किसी से उधार पैसे भी लिए थे,जब उनसे पैसे मांगे गए तो उन्होंने चैक तो दे दिया लेकिन अकाउंट में पैसे नही थे। पुलिस ने बताया कि इसी बात को लेकर बुजुर्ग ने आत्महत्या की होगी। एसओ ने बताया मामले में आगे की जांच की जा रही है। उनका बेटा गुरुग्राम में प्राइवेट जॉब करता है