नई चमचमाती थार शोरूम के शीशे तोड़ते हुए गिरी पहली मंजिल से सड़क पर, नींबू पर चढ़ाना था पहिया लेकिन…

पूर्वी दिल्ली में एक महिला थार खरीदने को लेकर इतनी ज्यादा उत्साहित हो गई की शोरूम की पहली मंजिल से शीशे तोड़ते हुए सीधे कार…

Pi7compressedn680324195175747828880752b363d79fe51400c6872a27a79c3093a77cbddef626394c0f38a416f04369e3

पूर्वी दिल्ली में एक महिला थार खरीदने को लेकर इतनी ज्यादा उत्साहित हो गई की शोरूम की पहली मंजिल से शीशे तोड़ते हुए सीधे कार को सड़क पर कूदा दी। महिला ने शाम को निर्माण विहार स्थित महिंद्रा के शोरूम से 27 लाख रुपए की थार गाड़ी खरीदी। बताया जा रहा है कि शोरूम में ही उसने पूजा पाठ कराया।

महिला को कार का पहिया नींबू पर चढ़ाना था लेकिन महिला ने जैसे ही एक्सीलेटर दबाया गाड़ी पहली मंजिल से नीचे आ गिरी। कार में शोरूम का एक कर्मचारी भी बैठा हुआ था। एक्सीलेटर ज्यादा तेज देने से कार शोरूम की पहली मंजिल से ही शीशे तोड़ते हुए 15 फीट नीचे सड़क पर आज गिरी कर गिरते ही उसके एयरबैग खुल गए।


बताया गया कि हादसे में महिला व कर्मचारी विकास घायल हो गए। दोनों को पास के मलिक अस्पताल में भर्ती करवाया, प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी।


जिला पुलिस उपायुक्त अभिषेक धानिया का कहना है कि इस मामले में केस दर्ज नहीं हुआ है। कोई शिकायत नहीं मिली और न ही किसी की तरफ से पुलिस कॉल हुई।