शख्स मारपीट की शिकायत करने पहुंचा थाने और फिर कोतवाली के बाहर दे दी अपनी जान, जाने पूरा मामला

पुलिस ने शिकायत मिलते ही पूरे परिवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है हमीरपुर शहर में शनिवार को एक मारपीट की घटना से दुखी…

पुलिस ने शिकायत मिलते ही पूरे परिवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है हमीरपुर शहर में शनिवार को एक मारपीट की घटना से दुखी शख्स ने कोतवाली के बाहर शराब में सल्फास की गोलियां खाकर जान दे दी।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

यह मारपीट करने वालों की शिकायत करने कोतवाली गया था, जहां सुनवाई न होने पर वह काफी आहत हो गया और इस घटना से पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

हमीरपुर नगर के चुनकी डेरा निवासी अमर सिंह (45) शनिवार दोपहर सदर कोतवाली पहुंचा। यहां वह सड़क पर लेटकर पुलिस को गाली गलौज कर हंगामा करता रहा। फिर पुलिस ने कहा उसने सल्फास खा लिया है कुछ देर बाद ही अचानक वह उल्टी करने लगा। जिस पर पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

अमर सिंह के बेटे राजेश का कहना है कि पिता के साथ पड़ोस के दो लोगों ने शुक्रवार की शाम व शनिवार को गाली गलौज कर मारपीट की थी। इसकी शिकायत करने को कोतवाली में गया था जहां पुलिस ने भी उसे भगा दिया। इसी से गुस्से में आकर उसने शराब में सल्फास मिलाकर पी ली। कोतवाली के बाहर अमर सिंह ने आत्महत्या करने की घटना से आम लोगों को हैरान कर दिया।

मृतक के बेटे राजेश का कहना है कि पड़ोसी 2 दिन से पिता को गाली गलौज और धमकी दे रहे थे पिछले दिनों उनके साथ मारपीट भी की गई थी जिससे परेशान होकर इस मामले की शिकायत करने कोतवाली जाने की बात कहकर घर से निकले थे। आरोप लगाया कि कोतवाली में पिता की शिकायत सुनी नहीं गई जिससे दुखी होकर कोतवाली के बाहर आत्महत्या कर ली है।
पुलिस ने तहरीर मिलते ही पूरे परिवार के खिलाफ किया मुकदमा

कोतवाली प्रभारी डीके मिश्रा ने बताया कि मृतक के पुत्र राजेश ने तहरीर दी है जिसमें उसने आरोप लगाया कि उसके पिता अमर सिंह (45) को दुकान की उधारी को लेकर पड़ोस के ही बबलू व उसकी पत्नी छाया, पुत्र सुमित, कामता व मां ने गाली गलौच कर मारपीट की है जिससे आहत होकर पिता ने जहर खाकर जान दे दी है। बताया कि तहरीर के आधार पर कोतवाली में धारा-३०६ आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। शव कब्जे में लेकर घटना की जांच कराई जा रही है।