गंगा के उफान को संकट नहीं, आशीर्वाद मान बैठे दरोगा, घर में घुसे पानी की की आरती और लगा दी डुबकी

यूपी में लगातार हो रही बरसात की वजह से कई जिलों में नदियों का पानी उफान पर है। प्रयागराज में गंगा और यमुना दोनों नदियां…

n6751574851754205637037c6e9bc8f3a16bb4052c6e3f6c2189a3f0d049b5288b1d8c7f323ced977dff33f

यूपी में लगातार हो रही बरसात की वजह से कई जिलों में नदियों का पानी उफान पर है। प्रयागराज में गंगा और यमुना दोनों नदियां लाल निशान पार कर चुकी हैं। हालात ऐसे बन गए हैं कि पानी बस्तियों तक घुस आया है और कई घरों में भर गया है।

इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसमें एक दरोगा के घर में पानी भरता दिख रहा है। खास बात ये रही कि दरोगा ने इस पानी को मुसीबत नहीं बल्कि देवी का आशीर्वाद मान लिया। उसने घर की दहलीज पर पहुंचे पानी को गंगा का रूप मानते हुए फूल और दूध चढ़ाकर पूजा की।

प्रयागराज के दारागंज इलाके में रहने वाले चंद्रदीप निषाद यूपी पुलिस में तैनात हैं। जब उनके घर के अंदर गंगा का पानी पहुंचा तो उन्होंने दो वीडियो सोशल मीडिया पर डाल दिए। एक वीडियो में वह गंगा की आरती करते नजर आ रहे हैं। दूसरा वीडियो हाथ जोड़कर गंगा को धन्यवाद देने वाला है जिसमें वह खुद भी डुबकी लगाते दिख रहे हैं। पहले वीडियो को अब तक ग्यारह मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं। दूसरा वीडियो तीन लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

लोगों की प्रतिक्रिया मिली-जुली रही। कुछ ने दरोगा के विश्वास और श्रद्धा की तारीफ की तो कुछ ने तंज कसा। फिलहाल प्रयागराज में हालात गंभीर बने हुए हैं। यमुना का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। शुक्रवार सुबह के मुकाबले शनिवार सुबह तक यमुना एक मीटर से ज्यादा बढ़ गई है और अब खतरे के निशान तक पहुंच चुकी है।

फाफामऊ में गंगा ने बीते चौबीस घंटे में लगभग डेढ़ मीटर की छलांग लगाई है। वहीं छतनाग में भी जलस्तर में जबरदस्त बढ़ोतरी दर्ज की गई है। प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है। लेकिन जनता को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है।