पत्नी के शव को कंधे पर लादकर कई किलोमीटर तक पैदल चला पति फिर पड़ी पुलिस की नजर

उड़ीसा से मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आ रहा है। यहां कोरापुट जिले के 35 वर्षीय व्यक्ति को पत्नी के शव को अपने…

Whats App Image 2026 03 19 at 11 25 19 AM

उड़ीसा से मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आ रहा है। यहां कोरापुट जिले के 35 वर्षीय व्यक्ति को पत्नी के शव को अपने कंधे पर लटकाकर कई किलोमीटर तक पैदल चलने का मामला सामने आया है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

बताया जा रहा है महिला की बुधवार को पड़ोसी आंध्र प्रदेश में एक अस्पताल से लौटते वक्त एक ऑटो रिक्शा में मौत हो गई थी जिसके बाद सामुलु पांगी नामक यह व्यक्ति अपनी पत्नी ईदे गुरे को कंधे पर ले जाने पर मजबूर हो गया।

जब व्यक्ति अपनी पत्नी का शव लेकर जा रहा था तभी पुलिस कर्मियों ने सामुलु पांगी को जाते हुए देखा। इसके बाद पुलिस वालों ने उसके गांव तक शव ले जाने के लिए एंबुलेंस की व्यवस्था भी की। पांगी ने अपने अपनी बीमार पत्नी को आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम जिले के अस्पताल में भर्ती कराया था जहां से लौटते वक्त रास्ते में उसकी मौत हो गई।

पांगी की पत्नी की हालत काफी खराब थी। यही वजह है कि चिकित्सकों ने उसे घर वापस ले जाने की सलाह दी जो अस्पताल से करीब 100 किलोमीटर दूर था। पांगी ने बताया कि उसने अपने गांव लौट के लिए एक ऑटो रिक्शा बुलाया लेकिन उसकी पत्नी की बीच रास्ते में मौत हो गई। इसके बाद ऑटो रिक्शा ने आगे जाने से मना कर दिया और उसे रास्ते में ही उतार दिया।

ऑटो चालक द्वारा उतारे जाने के बाद कोई और व्यवस्था न होने पर पांगी ने अपने कंधे पर पत्नी का शव लेकर अपने घर पैदल चलना शुरू कर दिया था। वहां से उसका घर करीब 80 किलोमीटर दूर था। पांगी कई किलोमीटर चल चुका था, तभी पुलिसकर्मियों की उस पर नजर पड़ी। तब पुलिसवालों ने एम्बुलेंस को फोन कर उसे घर तक भिजवाया।