शादी के दिन दूल्हा दुल्हन की जिंदगी का सबसे खास दिन होता है। दोनों परिवारों के लिए भी एक खास दिन होता है लेकिन बागपत के सुबोध के साथ शादी के दिन जो हुआ किसी को हैरान करने वाला था। रात के समय जिस समय सुबोध को अपनी दुल्हन के साथ सात फेरे लेने थे। उसी समय सुबोध का शव अर्थी पर रखा गया और उसके परिजन बेसुध हालत मे रहे।
आपको बता दे कि जिस समय सुबोध दूल्हा बनकर बारात के लिए बग्गी में बैठने जा रहा था तभी वहां बड़ा हादसा हो गया और उसकी मौत हो गई। सुबोध बागपत के थाना बिनौली क्षेत्र के पिछौकरा गांव का रहने वाला था। उसकी शादी सरूरपुर की रहने वाली युवती से तय हुई थी।
सुबोध बारात लेकर दुल्हन के यहां पहुंचा था। कई दिनों से दोनों पक्ष शादी की तैयारियां कर रहे थे। शादी वाले दिन शहनाइयां गूंज रही थीं और शादी कार्यक्रम में खाना-पीना चल रहा था।
इसी दौरान सुबोध दूल्हा बनकर आ गया बारात और चढ़ाई के रसम के लिए वह बग्गी में बैठने के लिए बग्गी के पास जाने लगा। मगर उसकी जिंदगी का अंत इसी पल होना था। अचानक पीछे से तेज रफ्तार ट्रक आ गया और उसने सुबोध को कुचल दिया। मौके पर ही दूल्हा बने सुबोध की मौत हो गई।
पल भर में सारा जानना मातम में बदल गया दूल्हा पक्ष में कोहराम मच गया और दुल्हन पक्ष के लोग भी घबरा गए। पल भर में सब कुछ बदल गया किसी को कुछ समझ में नहीं आया। जिस बेटे की शादी थी अब उसी बेटे का शव दूल्हा बने खून से लथपथ सड़क पर पड़ा हुआ था। ये सीन जिसने भी देखा, वह अंदर तक हिल गया।
फिलहाल पुलिस अब फरार ट्रक ड्राइवर की तलाश में जुटी हुई है।।क्षेत्र में इस हादसे की जबरदस्त चर्चा है। मृतक के गांव में शोक पसरा हुआ है। इस हादसे ने दूल्हा-दुल्हन पक्ष समेत सभी रिश्तेदारों को हिला कर रख दिया है।
इस पूरे मामले को लेकर डॉ राज सिंह (CMS प्रभारी) ने बताया, अस्पताल में शव लाया गया था। हादसे में सुबोध ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। बग्गी पर चढ़ते समय वह हादसे का शिकार हुआ था। शव का पोस्टमॉर्टम करवाया जा रहा है।
