अश्लील कंटेंट की वजह से सरकार ने लिया फैसला, 5 ओटीटी एप्स पर लगाया बैन

सरकार ने एक बड़ी कार्यवाही करते हुए अश्लील कंटेंट दिखाने वाले पांच ओटीटी प्लेटफॉर्म को बंद कर दिया है। पिछले साल भी सरकार ने 25…

n7021965021771985545603f3414c8993f4513e0ab2e5662e8593910bded9895f9bf9a876e69cd70ea5956f

सरकार ने एक बड़ी कार्यवाही करते हुए अश्लील कंटेंट दिखाने वाले पांच ओटीटी प्लेटफॉर्म को बंद कर दिया है। पिछले साल भी सरकार ने 25 OTT ऐप्स को बैन किया था। I&B मिनिस्ट्री ने MoodXVIP, Koyal Playpro, Digi Movieplex, Feel और Jugnu को ब्लॉक करने का आदेश दिया है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अधिकारी का कहना है कि सरकार ने उचित प्रक्रिया का पालन किया और ओटीटी प्लेटफॉर्म्समूड एक्सवीआईपी, कोयल प्लेप्रो, डिगी मूवीप्लेक्स, फील और जुगनू पर पाबंदी लगाई है।


पिछले साल भी I&B मिनिस्ट्री ने ALTT, Ullu, Desiflix जैसे 25 OTT ऐप्स को बैन कर दिया था। Google Play Store और Apple App Store से इन 5 OTT ऐप्स को हटा लिया गया है। अश्लील कंटेंट दिखाने वाले इन ऐप्स के लाखों में डाउनलोड थे।


पिछले दिनों बजट सत्र के दौरान केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा था कि सरकार ने 2025 में 25 ओटीटी प्लेटफॉर्म्स को बंद कर दिया है इन एप्स पर ऑब्जेक्शनेबल कंटेंट दिखाए जा रहे थे।

इन एप्स पर MIB ने गृह मंत्रालय और महिलाओं और बच्चों के लिए काम करने वाले ऑथोरिटीज से कंसल्ट करके बैन लगाया था। इन 5 ऐप्स के बैन होने के बाद अश्लील कंटेंट दिखाने वाले कुल 30 OTT ऐप्स को बैन कर दिया गया है।


सरकार का कहना है कि इन डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आपत्तिजनक कंटेंट बिना किसी रोक-टोक के चलाए जा रहे थे इन पर दिखाए जाने वाली मूवीस शोस काफी गंदे थे।


इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर्स (ISP) को इन ऐप्स के पब्लिक एक्सेस पर रोक लगाने का निर्देश जारी किया गया है। गूगल और एप्पल के मार्केट प्लेस से भी इन ऐप्स को हटाने का निर्देश जारी किया गया है। सरकार ने IT एक्ट 2000 के सेक्शन 67 और 67ए के तहत इन OTT ऐप्स पर कार्रवाई की है। इस एक्ट के मुताबिक, इंटरनेट पर इलेक्ट्रॉनिक्स फॉर्म में आपत्तिजनक कंटेंट ट्रांसमिट करने पर पाबंदी है।


इसके अलावा सरकार ने IT Rules 2021 (डिजिटल मीडिया एथिक्स कोड) के तहत इन ऐप्स का एक्सेस पब्लिकली रोक दिया है। इन ऐप्स पर दिखाए जाने वाले कंटेंट के विजुअल्स आपत्तिजनक थे, जिसका इस्तेमाल ट्रैफिक और सब्सक्रिप्शन के जरिए कमाई करने के लिए किया जा रहा था।