मंदिर में पूजा करते समय लड़की के आशिक ने मारी गोलियां, गूंज उठा पूरा शिव धाम

मैनपुरी के कोतवाली क्षेत्र के किला बजरिया मोहल्ले में शनिवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवक ने रानी शिव मंदिर में पूजा…

मैनपुरी के कोतवाली क्षेत्र के किला बजरिया मोहल्ले में शनिवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवक ने रानी शिव मंदिर में पूजा कर रही 21 वर्षीय छात्रा पर ताबड तोड़ गोलियां चला दी।

मंदिर परिसर में अचानक हुई इस फायरिंग से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना के तुरंत बाद घायल युवती को वहां मौजूद लोगों ने उसे नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां से डॉक्टरों ने सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी रेफर कर दिया।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

इसी बीच घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। पुलिस ने इस पर तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी और पूरे इलाके में घेराबंदी कर दी, जिसके बाद सिरफिरे युवक को गिरफ्तार कर लिया गया।

आरोपी पहले से युवती को जानता था और एक तरफा प्रेम में इस घिनौनी हरकत को अंजाम दिया।
दिनदहाड़े मंदिर परिसर में हुई गोलीबारी से लोगों में भय और आक्रोश व्याप्त है। स्थानीय लोगों ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है।