सांप के काटने पर गुस्से में आगबबूला हुआ किसान, उसको ही चबाकर खा गया, उसके बाद जो हुआ उसे आप सोच भी नहीं सकते

सांप की गिनती सबसे खतरनाक जीवों में की जाती है। इसकी वजह से उसका जहर जानलेवा होता है। इसकी कुछ बुंदे इंसान का खेल चंद…

सांप की गिनती सबसे खतरनाक जीवों में की जाती है। इसकी वजह से उसका जहर जानलेवा होता है। इसकी कुछ बुंदे इंसान का खेल चंद मिनटों में खत्म कर देती है। आमतौर पर सांप के काटने के बाद इंसान घबरा जाता है।


सांप से जितना दूर हो सके भागता है। अस्पताल की तरफ दौड़ता है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे किसान से मिलाने जा रहे हैं जिसे सांप ने काटा तो वह गुस्से में सांप को काटकर खा गया। इसके बाद जो हुआ उस पर आप यकीन नहीं करेंगे।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272


यह अनोखा मामला उत्तर प्रदेश के बांदा के कमासिन थाना क्षेत्र के स्योहट गांव का है। यहां 55 साल का किसान माताबदल यादव खटिया पर लेटा हुआ था। इस दौरान एक सांप आया और उसने किसान के हाथ में काट लिया। इस बात से किसान माताबदल बहुत गुस्सा हुआ। उसने तुरंत सांप को पकड़ा और उसे काटकर खा गया।


जब किसान के परिजनों ने ये नजारा देखा तो वे घबरा गए। वे किसान को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। यहां डॉक्टरों ने उन्हें अस्पताल बांदा रेफर किया। यहां डॉक्टर्स ने उसका इलाज किया। अब वह खतरे से बाहर बताया जा रहा आई। उसकी हालत स्थिर है।


ट्रामा सेंटर के डॉक्टर विनीत सचान ने बताया कि 19 जून को माताबदल नाम का एक बंदा आया था। उसने सांप को ही खा लिया था। हालांकि सांप के खाने से जहर नहीं फैलता है। जहर उसके सिर में होता है। यदि सांप काट ले तो जहर फैलता है। यह जहर जब तक खून में नहीं मिल जाता, इसका कोई असर नहीं होता है।


ये भी बताया जा रहा है कि किसान के घरवालों ने डॉक्टर के पास जाने से पूर्व झाड़-फूंक करने वालों को भी बुलाया था। लेकिन जब उन्हें बताया गया कि किसान ने सांप को ही खा लिया तो वे भी हैरान रह गए।

बोले कि भाई हमारे पास सांप काटने का इलाज है। लेकिन सांप को खाने वाले का कोई इलाज नहीं है। इसके बाद ही परिजन उसे डॉक्टर के पास ले गए।