अस्थि विसर्जन करने गया परिवार, देखते ही देखते डूबने लगे 35 लोग, जाने कितनो की बची जान

उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में गंगा नदी के कछला घाट पर सोमवार एक दर्दनाक हादसा हो गया। राजस्थान के भरतपुर से अस्थि विसर्जन के…

n665032154174772737613065b66fcfc92171105fd984291cd4e0f4eea83fb8a2b9545f84a91f053c9c5a8f

उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में गंगा नदी के कछला घाट पर सोमवार एक दर्दनाक हादसा हो गया। राजस्थान के भरतपुर से अस्थि विसर्जन के लिए आए एक ही परिवार के 6 लोग गहरे पानी में डूब गए।

गोताखोरों और पुलिस की तत्परता से चार लोगों को तो सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया लेकिन दो किशोर अभी तक लापता है।


यह घटना भरतपुर जिले के चिकसाना थाना क्षेत्र के पीर नगर गांव के परिवार के साथ हुई। बताया जा रहा है कि परिवार के वरिष्ठ सदस्य अमरीश सिंह का 6 दिन पहले निधन हुआ था जिसके बाद करीब 35 लोग अस्थियां विसर्जन करने के लिए बदायूं के कछला घाट पहुंचे थे।


अस्थि विसर्जन का धार्मिक अनुष्ठान पूरा करने के बाद कुछ युवक और महिला दोबारा गंगा स्नान करने के लिए नदी में चले गए लेकिन गंगा की धार तेज थी और गहराई का सही अनुमान न होने के कारण 6 लोग बहाव में फंस गए।


डूबने वालों में 17 वर्षीय सुमित, 16 वर्षीय सुमीर, 20 वर्षीय दीवान, 18 वर्षीय मोनू, 21 वर्षीय गौरव और एक महिला नीतू शामिल हैं। मौके पर मौजूद स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए दीवान, मोनू, गौरव और नीतू को बचा लिया। लेकिन सुमित और सुमीर तेज बहाव में बह गए, जिनकी तलाश के लिए एनडीआरएफ और पुलिस की संयुक्त टीम सर्च ऑपरेशन चला रही है।


इस घटना की सूचना मिलने के बाद उझानी थाना पुलिस और जिला प्रशासन मौके पर पहुंची प्रशासनिक निगरानी में नदी में लापता किशोरों की तलाश की जा रही है। इस घटना से पूरे परिवार में मातम का माहौल है।

घायल महिला को बदायूं जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। देर रात तक पीड़ित परिवार की महिलाएं भरतपुर के लिए रवाना हो गईं, जबकि पुरुष सदस्य घटनास्थल पर ही रुके हुए हैं।