इलाज के लिए आई महिला को डॉक्टर ने नशीला इंजेक्शन लगाकर किया रेप, प्राइवेट फोटो के नाम पर गंदा खेल

पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के बेहद शर्मनाक खबर सामने आई है। यहां एक डॉक्टर पर उपचार के लिए आई महिला मरीज के…

Whats App Image 2026 03 19 at 11 25 19 AM

पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के बेहद शर्मनाक खबर सामने आई है। यहां एक डॉक्टर पर उपचार के लिए आई महिला मरीज के साथ रेप करने का आरोप लगा है। पुलिस ने डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

घटना डॉक्टर के क्लिनिक में हुई। रेप के समय डॉक्टर ने महिला की प्राइवेट तस्वीरें ले ली थी। इसके बाद उसने इन तस्वीरों के नाम पर महिला को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। जिसके बाद उसने महिला को तस्वीरें सोशल मीडिया पर लीक करने की धमकी दी।


महिला ने बताया कि डॉक्टर ने उसे बेहोशी का इंजेक्शन दिया था। उसके साथ डॉक्टर ने अपनी क्लिनिक में कई बार रेप किया। पुलिस ने मंगलवार को डॉक्टर को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान नूर आलम सरदार के रूप में हुई है। आरोपी ने महिला के साथ रेप किया और जिसकी तस्वीरें खींच लीं। इन तस्वीरों से महिला को कई बार ब्लैकमेल भी किया। वह महिला से 4 लाख रुपए मांग रहा था। पैसे नहीं देने पर उसकी निजी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दे रहा था।

पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार महिला हसनाबाद क्षेत्र में अपने घर में अकेली रहती है। उसका पति काम के सिलसिले में देश से बाहर रहता है। पीड़िता ने अपनी आपबीती पति को बताई। वह भारत लौटा तब दम्पति ने डॉक्टर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

महिला के पति ने कहा, “मेरी पत्नी इलाज के लिए डॉक्टर नूर आलम के क्लिनिक जाती थी। पिछली बार वह क्लिनिक गई तो उसे एक इंजेक्शन लगाने के लिए कहा गया था। वह इंजेक्शन नहीं लेना चाहती थी, लेकिन डॉक्टर ने कहा कि जल्द ठीक होना है तो यह जरूरी है।

इंजेक्शन लगाने के बाद उसे निंद आने लगी। जब होश आया तो उसे पता चला कि कपड़े ठीक नहीं थे। उसके साथ रेप हुआ है। मेरी पत्नी को ब्लैकमेल किया गया। उसे जान से मारने की धमकी दी गई। पड़ोसी से मुझे घटना की जानकारी मिली। इसके बाद मैं गांव लौटा।”

एसपी हुसैन मेहदी रहमान ने कहा, “महिला से शिकायत मिलने के तुरंत बाद हमने जांच शुरू कर दी थी। FIR दर्ज होने के चंद घंटे के भीतर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। कोर्ट ने उसे पुलिस हिरासत में भेजा है। हम उससे पूछताछ कर रहे हैं।”