आसमान से गुब्बारे के साथ गिरा डिवाइस, लोगों में मचा हड़कंप, फिर पता चला….

उत्तराखंड के टिहरी में भिलांगना ब्लॉक के बहेड़ी नगर में आसमान से गुब्बारे के साथ एक डिवाइस ग्रामीणों के खेतों में जा गिरी। जिसको देख…

Whats App Image 2026 03 19 at 11 25 19 AM

उत्तराखंड के टिहरी में भिलांगना ब्लॉक के बहेड़ी नगर में आसमान से गुब्बारे के साथ एक डिवाइस ग्रामीणों के खेतों में जा गिरी। जिसको देख लोग घबरा गाए। इसके बाद लोगो में यह डिवाइस कोतुहाल का विषय बनी बना गई। वही ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर डिवाइस को कब्जे में लिया और इस बारे में जानकारी लेने में जुट गई। जिस पर जानकारी मिली कि मौसम विभाग द्वारा मौसम की सटीक जानकारी का पता करने को लेकर गुब्बारा देहरादून मौसम केंद्र से उड़ाया गया था। किसी कारणवश वह फट गया और खेतो में गिर गया।

ग्रामीण प्रशांत जोशी ने बताया कि करीब 11 बजे वह अपने घर पर काम कर रहे थे। तभी अचानक आसमान से एक गुब्बारा नीचे खेतों की तरफ गिरता हुआ दिखा। पास जाने पर देखा तो उसमें एक डिवाइस लगी थी

इसकी सूचना मिलते ही डिवाइस को देखने के लिए आसपास के ग्रामीण भी वहां पहुंच गए। थाना घनसाली पुलिस को इसकी सूचना दी गई। पुलिस मोके पर पहुंची और थानाध्यक्ष संजीव थपलियाल ने इसकी जानकारी ली।


पता करने पर मौसम केंद्र में कार्यरत ड्यूटी ऑफिसर अनुज जायसवाल ने बताया कि, यह एक हाइड्रोजन से भरा हुआ गुब्बारा होता है, जिसे हर दिन सुबह के वक्त देहरादून मौसम केंद्र से उड़ाया जाता है। यह लगभग आसमान में 20 किमी की ऊंचाई पर जाता है और हवा में उड़कर लगभग 150 से 200 किमी की दूरी तय करता है। इस डिवाइस का काम मौसम का तापमान, हवा का दवाब, हवा की गति के बारे में जानकारी देना होता है। यह मौसम के बारे में बताने में मददगार होता है।