बाइक या साइकिल से नहीं बल्कि चमचमाती थार से आया डिलीवरी बॉय, कस्टमर के उड़ गए होश,

ब्लिंकिट के एक कस्टमर को उस समय बेहद हैरानी हुई जब उसका आर्डर किसी बाइक या साइकिल से नहीं बल्कि एक शानदार चमचमाती महिंद्रा थार…

ब्लिंकिट के एक कस्टमर को उस समय बेहद हैरानी हुई जब उसका आर्डर किसी बाइक या साइकिल से नहीं बल्कि एक शानदार चमचमाती महिंद्रा थार से डिलीवर हुआ। इस अनोखी डिलीवरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।


वायरल हो रहे इस वीडियो में ब्लिंकिट कस्टमर @divyagroovezz हैरान होकर पूछता है, भाई…ये थार में डिलीवरी करने आया है? वीडियो में एक ब्लैक कलर की थार को कस्टमर के घर के सामने रुकते हुए और डिलीवरी बॉय को पार्सल लेकर निकलते हुए दिखाया गया है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272


कस्टमर ने यह वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर भी किया और मजाकिया अंदाज में लिखा, क्या ब्लिंकिट अपने डिलीवरी एजेंट्स को इतना पैसा दे रहा है? या फिर महिंद्रा इतनी सस्ती हो गई है?
जैसे ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ लोग मजेदार कमेंट करने लगे कई लोगों का कहना है कि शायद डिलीवरी बॉय अपनी निजी थार का इस्तेमाल कर रहा है या फिर किसी और वजह से उसे इस गाड़ी का इस्तेमाल करना पड़ा।


एक यूजर ने कमेंट किया, शायद यह उस ब्लिंकिट स्टोर का मालिक होगा, जिसे खुद डिलीवरी करनी पड़ी। दूसरे ने कहा, कुछ लोग सिर्फ एक्सपीरियंस के लिए या टाइमपास के लिए ऐसा करते हैं। मैं भी एक स्कॉर्पियो ओनर से मिला था, जो डिलीवरी कर रहा था।


फिलहाल, ब्लिंकिट की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है लेकिन यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब धमाल मचा रहा है और लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।