उत्तराखंड में बागेश्वर की बेटियों ने कर दिया कमाल, दिखाया शानदार प्रदर्शन, जीते आठ पदक

अल्मोड़ा में 18 से 19 अगस्त तक आयोजित खेलो इंडिया अस्मिता लीग के महिला वर्ग में बागेश्वर की 9 ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन दिखाया,…

अल्मोड़ा में 18 से 19 अगस्त तक आयोजित खेलो इंडिया अस्मिता लीग के महिला वर्ग में बागेश्वर की 9 ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन दिखाया, जिसके बाद उन्होंने पूरे जिले का नाम रोशन किया। खिलाड़ियों ने कुल मिलाकर आठ पदक जीते जिसमें दो स्वर्ण, चार रजत और दो कांस्य पदक शामिल हैं।

इसमें से मानवी रावत और प्रियंका पांडे ने स्वर्ण पदक जीता है। अनीता पांडे प्रशस्ति टम्टा, सोनाक्षी आर्या, आराध्या उपाध्याय रजत पदक, जबकि निहारिका चौधरी, माही रावत ने कांस्य पदक जीते। 8 विजेताओं में से 6 खिलाड़ी अब नासिक में होने वाली अस्मिता लीग में अपने जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

जिला ताइक्वांडो एवं पारा ताइक्वांडो एसोसिएशन, बागेश्वर के अध्यक्ष इंद्र सिंह फर्स्वाण, सचिव किशोर कुमार, उपाध्यक्ष गणेश धपोला, देवेंद्र बिष्ट, दीपक रौतेला और अशोक दफौटी ने इस उपलब्धि पर खुशी जताई है और उन्हें इसी तरह आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया है। उन्होंने सभी को शुभकामनाएं दी और जिले का नाम रोशन करने की बधाई भी दी।