दिल्ली में देश का पहला महिला बस डिपो किया गया शुरू, जाने इसकी खासियत

दिल्ली के सरोजिनी नगर में भारत के पहले ऑल वुमेन बस डिपो यानी सखी डिपो की शुरुआत कर दी गई है। दिल्ली के परिवहन मंत्री…

Whats App Image 2026 03 19 at 11 25 19 AM

दिल्ली के सरोजिनी नगर में भारत के पहले ऑल वुमेन बस डिपो यानी सखी डिपो की शुरुआत कर दी गई है। दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने इस पहल का उद्घाटन किया। यह महिला बस चालकों और कंडक्टरों के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है जो परिवहन के क्षेत्र में अपने हक और अधिकारियों की ओर बढ़ने की दिशा में है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

इस डिपो के माध्यम से महिला कर्मचारियों को उनके कार्य स्थल पर सुरक्षा और सम्मान भी भरपूर दिया जाएगा। हालांकि इस ऐतिहासिक शुरुआत के बावजूद महिला कर्मचारियों ने इसे लेकर विरोध भी किया। महिला कर्मचारियों को कहना है कि डिपो में काम करने की शर्तें उचित नहीं है।

महिला कर्मचारियों ने मंत्री कैलाश गहलोत से फिक्स सैलरी और फिक्स नौकरी की भी मांग की। महिलाओं का कहना है कि उन्हें कई किलोमीटर दूर से सुबह 6:00 निकालना पड़ता है और फिर मुश्किल से समय पर वह ड्यूटी पर पहुंचती है। इसके अलावा उन्हें बेहतर और कामकाजी परिस्थितियों में भी सुधार की उम्मीद थी।

इस विरोध के बावजूद मंत्री कैलाश गहलोत ने उन्हें यह आश्वासन दिया है कि उनकी समस्याओं का जल्दी ही समाधान किया जाएगा और उन्हें बेहतर वातावरण प्रदान किया जाएगा।