बजट विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को साकार करने की राह में महत्वपूर्ण कदम

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय बजट 2026-27 को ऐसा दस्तावेज़ बताया है, जो केवल आर्थिक प्रस्ताव नहीं बल्कि आने वाले भारत की सोच को…

IMG 20260201 193516

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय बजट 2026-27 को ऐसा दस्तावेज़ बताया है, जो केवल आर्थिक प्रस्ताव नहीं बल्कि आने वाले भारत की सोच को स्पष्ट रूप से सामने रखता है। उन्होंने कहा कि यह बजट विकसित राष्ट्र के सपने को मजबूत आधार देता है और इसमें आज की जरूरतों के साथ भविष्य का खाका भी साफ दिखाई देता है।


सीएम धामी के अनुसार, इस बार का बजट किसानों, युवाओं, महिलाओं और समाज के उन वर्गों को प्राथमिकता में रखकर तैयार किया गया है, जो देश की प्रगति के केंद्र में हैं। इसमें अवसरों का विस्तार है, आत्मनिर्भर भारत की दिशा में भरोसा है और हर वर्ग को आगे बढ़ाने के लिए ठोस नीतियां शामिल की गई हैं। कृषि, रक्षा, अधोसंरचना, स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यटन और नवाचार जैसे क्षेत्रों में प्रस्तावित योजनाएं न केवल अर्थव्यवस्था को नई गति देंगी, बल्कि सामाजिक संतुलन को भी और मजबूत बनाएंगी।


उन्होंने उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में नई ट्रेकिंग ट्रेल्स विकसित किए जाने की घोषणा को एक दूरदर्शी निर्णय बताया। धामी ने कहा कि इससे पहाड़ी क्षेत्रों में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे, स्थानीय आजीविका मजबूत होगी और पर्यटन को नई उड़ान मिलेगी। उनके अनुसार यह पहल पर्वतीय राज्यों की अर्थव्यवस्था को लंबे समय में बड़ा सहारा देगी।


सीएम धामी ने कहा कि यह बजट विकसित भारत 2047 की दिशा में एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। उन्होंने विश्वास जताया कि इससे न सिर्फ देश आर्थिक रूप से और मजबूत होगा, बल्कि आम नागरिकों के जीवन में भी प्रभावी बदलाव आएंगे।
शिक्षा क्षेत्र पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय डिज़ाइन संस्थान की स्थापना, औद्योगिक और लॉजिस्टिक कॉरिडोर के पास यूनिवर्सिटी टाउनशिप बनाने की योजना, हर जिले में छात्रावास निर्माण और एस्ट्रोफिज़िक्स व एस्ट्रोनॉमी के लिए आधुनिक टेलीस्कोप ढांचे की घोषणा युवाओं के लिए शोध और ज्ञान के नए अवसर खोलेगी।

Leave a Reply