अमरनाथ यात्रा से यात्रियों को लेकर एक बस आ रही थी। तभी बस का अचानक से ब्रेक फेल हो गया। जिससे यात्रियों में भय का माहौल बन गया। ऐसे में यात्रियों ने बिना कुछ सोचे समझे बस से नीचे कूद लगा दी। इस घटना में 10 लोग घायल हो गए हैं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसे देखकर हर कोई हैरान है ।
जानकारी के अनुसार अमरनाथ से पंजाब की तरफ जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग 44 पर यह हादसा हुआ है। मंगलवार को रामबाण पहुंची बस का अचानक संतुलन बिगड़ गया। बस अमरनाथ से होशियारपुर जा रही थी। तभी बस का ब्रेक फेल हो गया। बस में मौजूद सभी श्रद्धालु पंजाब के थे, जो अमरनाथ यात्रा से बाबा बर्फानी के दर्शन करके घर वापस लौट रहे थे। बस फेल होने की सूचना मिलते ही सभी श्रद्धालु एक-एक करके बस से नीचे कूद गए।घटना की सूचना सुरक्षा बलों तक पहुंची तो सुरक्षा बलों ने तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर बस को खाई में गिरने से बचा लिया।
The brakes of a bus carrying Amarnath pilgrims failed on a slope while returning from Baltal to Hoshiarpur. Some people jumped out of the moving bus. Police and security forces stopped the bus with great effort. 8 people were injured in the incident. The pilgrims were from… pic.twitter.com/Y6mnmHQpPG
— Gagandeep Singh (@Gagan4344) July 2, 2024
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बस में 40 के लगभग पैसेंजर सवार थे। बनिहाल के नचलाना में बस रोकनी थी। मगर ड्राइवर की लाख कोशिशों के बावजूद बस नहीं रुकी। ये देखकर बस में बैठे यात्रियों के हाथ-पांव फूलने लगे। सभी को पता चल गया कि बस का ब्रेक फेल हो गया है। श्रद्धालुओं ने बस से कूदना शुरू कर दिया। इस हादसे में किसी को जान का नुकसान नहीं हुआ मगर 10 यात्री घायल हो गए हैं।
घायलों में 6 पुरुष, 3 महिलाएं और 1 बच्चा शामिल है।यात्रियों को बस से नीचे कूदते देख कर सुरक्षा बल और स्थानीय पुलिस भी बस के पीछे दौड़ पड़े। सभी ने मिलकर बस को रोक लिया। उन्होंने बस के सामने बड़ा सा पत्थर रख दिया। जिससे बस आगे नहीं बढ़ी और खाई में गिरने से भी बच गई।
