दिल्ली यूनिवर्सिटी मे पढ़ रही त्रिपुरा की छात्रा स्नेहा देबनाथ का शव यमुना से मिला 6 दिन बाद

दिल्ली यूनिवर्सिटी के आत्माराम सनातन धर्म कॉलेज में पढ़ाई करने वाली त्रिपुरा की निवासी 19 वर्षीय छात्रा स्नेहा देवनाथ पिछले 6 दिनों से लापता थी।…

n6724188111752484590321f9097bb6a580e185f150d1078e1c1c1f374d1547ec816c8797a6613c5d189b8e

दिल्ली यूनिवर्सिटी के आत्माराम सनातन धर्म कॉलेज में पढ़ाई करने वाली त्रिपुरा की निवासी 19 वर्षीय छात्रा स्नेहा देवनाथ पिछले 6 दिनों से लापता थी। अब उनका शव यमुना नदी से मिला है। पुलिस को सुसाइड नोट भी मिला है जिसमें सिग्नेचर ब्रिज से कूदने की बात कही गई है।


दिल्ली पुलिस ने इसे तकनीकी निगरानी के जरिए सुलझाया। उन्होंने छात्रा की गतिविधियों को भी ध्यान दिया। बताया जा रहा है कि उनके अंतिम लोकेशन सिग्नेचर ब्रिज थी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, स्नेहा ने अपने माता-पिता से आखिरी बार सात जुलाई की सुबह बात की थी। इसके बाद परिवार की स्नेहा से बातचीत नहीं हो पाई।


परिवार वालों का कहना है कि स्नेहा ने बीते चार माह से अपने बैंक अकाउंट से एक भी पैसे नहीं निकाले थे बिना कोई सामान लिए अचानक घर पहुंच गई।


5 दिनों की गहन तलाशी के बाद भी दिल्ली पुलिस को कुछ भी हाथ नहीं लगा। दूसरी और त्रिपुरा के सीएम माणिक साहा ने एक ट्वीट कर दिल्ली पुलिस को तुरंत उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे।


लड़की के परिवार ने दिल्ली के महरौली पुलिस स्टेशन में फिर भी दर्ज कराई थी। उनके परिवार का कहना है कि वह 7 जुलाई की सुबह अपने दोस्त के साथ सराय रोहिल्ला रेलवे स्टेशन की ओर गई थी।


पुलिस ने बताया कि स्नेहा का मोबाइल फोन दिल्ली के सिग्नेचर ब्रिज के करीब बंद पाया गया। वहां उसे एक कैब ड्राइवर ने छोड़ा था। लापता लड़की को खोजने के लिए दो जिलो की पुलिस साउथ नार्थ डिस्ट्रिक्ट पुलिस खोजने के लिए लगी थीं। सिग्नेचर ब्रिज पर कुछ सीसीटीवी कैमरे खराब पड़े हैं। इसके कारण पुलिस को लड़की का कोई फुटेज नहीं मिल पाया था।