देहरादून में चंद्रबनी शमशान घाट के पास गंदे नाले से मिला व्यक्ति का शव, अभी तक नहीं हुई पहचान

देहरादून के चंद्रबनी शमशान घाट के पास एक गंदे नाले से एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। पुलिस का कहना है कि मृतक पर…

Screenshot 20260214 092312 Dailyhunt

देहरादून के चंद्रबनी शमशान घाट के पास एक गंदे नाले से एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। पुलिस का कहना है कि मृतक पर कोई भी चोट के निशान नहीं है और ऐसी आशंका जताई जा रही है कि अचानक नाले में गिरने से व्यक्ति की मृत्यु हो गई है।


पुलिस ने शव को पहचान के लिए कोरोनेशन अस्पताल भिजवा दिया है।
पटेल नगर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक चंद्रभान ने बताया कि कंट्रोल रूम के माध्यम से उन्हें एक सूचना मिली थी कि चंद्रबनी शमशान घाट के पास गंदे नाले में एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है।

सूचना मिलने पर पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। मौके पर पुलिस ने शव को नाले से बाहर निकाल कर फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी कराने के बाद शव का निरीक्षण किया।


मृतक के शरीर पर कोई भी चोट या खरोच का निशान नहीं मिला है। मृतक के पास से कोई पहचान संबंधी दस्तावेज भी नहीं मिला है।
बताया जा रहा है कि मृतक की उम्र करीब 42 साल होगी। घटनास्थल के आसपास पूछताछ भी की गई लेकिन उसकी कोई पहचान नहीं हो पाई।

व्यक्ति अर्धनग्न स्थिति में पड़ा हुआ था। पहचान के लिए सबको कोरोनेशन अस्पताल की मोर्चरी विभाग में रखवाया गया है।

Leave a Reply