उधम सिंह नगर में एक बंद घर में मिली बुजुर्ग महिला की खून से लथपथ लाश, मची सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

देवभूमि धर्मशाला कॉलोनी में एक बंद घर में महिला का खून से सना हुआ शव मिलने के बाद हड़कंप मच गया। परिजनों ने हत्या के…

n701465066177146812906888d125f58ae5f437c3ae902526fe98794e0662a29ee6870125bb30a0d5d49df9
21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

देवभूमि धर्मशाला कॉलोनी में एक बंद घर में महिला का खून से सना हुआ शव मिलने के बाद हड़कंप मच गया। परिजनों ने हत्या के आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तत्काल फॉरेंसिक टीम बुलाई। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगालना भी शुरू कर दिया है।


पुलिस का कहना है कि देवभूमि धर्मशाला कॉलोनी में जानकी चंद 65 पत्नी स्व. हरीश चंद का दो मंजिल घर है। महिला अकेले रहती थी। उनकी दोनों बेटियों की शादी हो गई थी जबकि बेटा पंजाब में आर्मी में तैनात है।

शाम को जब बेटा, बेटियां अपनी मां को फोन कर रहे थे तो फोन रिसीव नहीं हुआ। लगातार फोन में घंटी बजती रही लेकिन फोन नहीं उठा। इसके बाद आसपास के लोगों को फोन कर कहा गया की मम्मी फोन नहीं उठा रही है घर में जाकर देख ले। जब पड़ोसी घर पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद था। खटखटाने पर अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई।

इस पर डिग्री कॉलेज रोड स्थित रिश्तेदार को फोन करके घर जाकर देखने के लिए कहा गया।
सात साढे़ ग्यारह बजे रिश्तेदार कुछ लोगों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होनें दो-मंजिल में चढ़कर चैनल में लगे ताले को तोड़ा और अंदर घुसे।

कमरे में देखा खून गिरा हुआ है अंदर कमरे में जानकी चंद का शव पड़ा हुआ है। तत्काल इसकी सूचना 112 को दी। सूचना मिलते ही कोतवाल विजेंद्र शाह, एसएसआई ललित रावल, एसआई किशोर पंत मौके पर पहुंचे।


कोतवाल का कहना है कि घर के अंदर किसी तरह का सामान बिखरा हुआ या तोड़ा हुआ नहीं है। घर अंदर से बंद था और ऐसा लग रहा है जहां पर लाश पड़ी हुई थी वहां पर ड्रम के नीचे लगी लकड़ी का कोना टूटा दिख रहा है।

अनुमान लगाया जा रहा है कि महिला का पैर फैसला होगा और सिर में चोट लगने की वजह से यह घटना हुई होगी।


बहरहाल फोरंसिक टीम को बुला लिया गया है और बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। पूरी जांच पड़ताल के बाद ही पता लग सकेगा आखिर महिला की मौत हुई कैसे।

Leave a Reply