29 साल में बनी भगवान विष्णु की सबसे बड़ी मूर्ति, जानें किस मुस्लिम देश में है यह अनोखा मंदिर

भगवान विष्णु को धर्मग्रंथों में सबसे बड़ा देवता माना जाता है क्योंकि वे सृष्टि को चलाते हैं। भारत में भगवान विष्णु के कई पुराने मंदिर…

n6647820161747576450836d2819e5ad025c731ab0d75efb2e504fc1a6749fb9caca99ec334d737d1c1dba6

भगवान विष्णु को धर्मग्रंथों में सबसे बड़ा देवता माना जाता है क्योंकि वे सृष्टि को चलाते हैं। भारत में भगवान विष्णु के कई पुराने मंदिर हैं। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि उनकी सबसे बड़ी मूर्ति भारत में नहीं बल्कि एक इस्लामिक देश में है। जो दुनिया का सबसे बड़ा मुस्लिम बहुल देश भी है।

यह मूर्ति इंडोनेशिया के बाली द्वीप पर केनकाना पार्क में है। इस प्रतिमा की ऊंचाई करीब चार सौ फीट और चौड़ाई चौसठ फीट है। इसमें भगवान विष्णु गरुड़ नामक अपने वाहन पर बैठे हुए हैं। गरुड़ के पंख लगभग साठ मीटर फैलाए गए हैं। इस मूर्ति को बनाने में तांबा और पीतल इस्तेमाल किया गया है। इसे तैयार होने में लगभग उनतीस साल लगे।

इस मूर्ति का नाम गरुड़ की प्रतिमा है। इसे स्टैच्यू ऑफ गरुड़ा भी कहा जाता है। इंडोनेशिया के मूर्तिकार बप्पा न्यूमन नुआर्ता ने इस विशाल मूर्ति को बनाने की योजना बनाई थी। काम 1989 में शुरू हुआ और 2018 में पूरी हुई। 22 सितंबर 2018 को इंडोनेशियाई राष्ट्रपति जोको विडोडो ने इसका उद्घाटन किया। इस प्रतिमा को देखने के लिए दुनिया भर से लोग आते हैं।

हालांकि इंडोनेशिया एक मुस्लिम बहुल देश है। वहां हिंदू देवी-देवताओं की पूजा का चलन भी है। सबसे बड़ा मंदिर अंकोरवाट भी यहीं है। हर साल दशहरे पर यहां रामलीला का आयोजन होता है। हिंदू भगवान विष्णु के वाहन गरुड़ के नाम पर इंडोनेशिया की एयरलाइन का नाम भी रखा गया है।

डिस्क्लेमर- इस खबर में दी गई जानकारी ज्योतिषियों द्वारा बताई गई है। हम केवल इसे आप तक पहुंचाने का माध्यम हैं। कृपया इसे सिर्फ सूचना मानें।