गुमसुम रहने लगी 12 वर्षीय छात्रा, फिर इस तरह स्कूल वैन चालक की करतूत आई सामने

निजी स्कूल के वाहन में छात्रा के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। जिस पर पीड़िता की मां ने पुलिस में शिकायत की है।…

Whats App Image 2026 03 19 at 11 25 19 AM

निजी स्कूल के वाहन में छात्रा के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। जिस पर पीड़िता की मां ने पुलिस में शिकायत की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना पटेलनगर थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

एसएचओ पटेलनगर कमल कुमार लुंठी ने बताया कि महिला ने शिकायत में बताया कि उनकी 12 वर्षीय बेटी एक निजी स्कूल में पढ़ाई करती है।

वह स्कूल वाहन से जाती है। महिला के अनुसार चालक उनकी बेटी को अपने पास में बैठाता था और उसे गलत नियत से छूता था। जिसके चलते उनकी काफी परेशान होने लगी। वह कई दिनों से वह गुमसुम रह रही थी। ऐसे में उन्होंने पूछा तो बेटी ने उन्हें सच्चाई बताई। बेटी ने बताया कि वाहन का चालक उसके साथ गलत हरकत करता है। एसएचओ ने बताया इस आधार पर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया गया।